कुछ यूं सुनीता की जिंदगी में आए अरविंद और छा गए
दिल्ली में आप ही आप और सूपड़ा साफ करने वाले
केजरीवाल की जिंदगी पर पूरा रिसर्च हो चुका है, लोग कहते नहीं अघाते की
छोटे कद का ये शर्मीला नौजवान अपनी जिंदगी में भी बेहद आम है, लेकिन इस आम
शख्सियत वाले केजरीवाल ने दिल्ली जीत के बाद सबके सामने अपनी जिंदगी का
सुनहरा पन्ना जब खोला तो लोग हैरान रह गए।
कुछ यूं सुनीता की जिंदगी में आए अरविंद और छा गए
ये पन्ना था अरविंद केजरीवाल- और सुनीता केजरीवाल की मुहब्बत का। एक-दूसरे के साथ और ताकत का। जब केजरीवाल जिद करते हुए पहली बार अपनी पत्नी सुनीता को सबको सामने लाए। अपनी जीत को सबके सामने उसी अंदाज में रखा जैसे आज का आम-आदमी रखता है। नौकरी में तरक्की होती है तो वो अपनी पत्नी और बच्चों को गले लगा लेता है। केजरीवाल ने भी वही किया बड़ी जीत से खुश और अंदर ही अंदर डर महसूस कर रहे केजरीवाल ने अपनी पत्नी को गले लगा लिया।
कुछ यूं सुनीता की जिंदगी में आए अरविंद और छा गए
केजरीवाल की जिंदगी का ये खूबसूरत पन्ने की ये पहली
सार्वजनिक तस्वीर है। अब हम आपको बताते हैं कि केजरीवाल की जिंदगी की हमसफर
उन्हें कैसे मिली और कैसे एक शर्मीले नौजवान आईआरएस में साथ पढ़ने वाली
लड़की को ही प्रपोज कर दिया।
कुछ यूं सुनीता की जिंदगी में आए अरविंद और छा गए
उनकी प्रेमिका यानि सुनीता ही उनकी जीवन संगिनी बनी। केजरीवाल और सुनीता की जोड़ी दिल्ली जीत के बाद मीडिया में छाई रही। केजरीवाल और सुनीता की जोड़ी को जिसने भी देखा सबने एक ही सुर में कहा 'दे आर मेड फॉर ईच अदर'।
कुछ यूं सुनीता की जिंदगी में आए अरविंद और छा गए
दोनों की मुहब्बत की दास्तां जब घरवालों के पास पहुंची तो वो बेहद खुश हुए। सुनीता को भी एक ऐसा जीवनसाथी मिल गया जिसकी उन्होंने हमेशा ख्वाहिश की थी। सुनीता चाहती थीं कि उनका पति ईमानदार और देश सेवा को प्राथमिकता देने वाला हो केजरीवाल उनकी जीवनसाथी की खासियतों को पूरा करते थे।