फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां

Wed, 21 Oct 2015 09:34 AM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन

PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां

PICS: see these new born young lions

दिल्ली चिड़ियाघर इन दिनों बेहद गुलजार है। मौसम में आ रहे बदलाव के साथ लोकल माइग्रेंट बर्ड्स (ठंडे प्रदेशों से आने वाले पक्षी) की चहचहाहट आकर्षण का केंद्र बनी है। वहीं बाड़ों में नन्हें जानवरों की चहलकदमी से पूरे चिड़ियाघर में रौनक है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते एक माह में चिड़ियाघर में अलग-अलग जानवरों ने करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों को जन्म दिया है। सभी नन्हें जानवर स्वस्थ हैं। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली) (रिपोर्ट : बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली)


PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां

PICS: see these new born young lions

खास बात यह है कि छह महीने पहले पैदा हुए व्हाइट टाइगर के चार बच्चों को दीवाली तक पब्लिक के लिए बाहर निकालने की तैयारी है।   चिड़ियाघर में बीते एक माह में हॉप डियर (पाडा हिरण) के दो बच्चे, सांभर के दो बच्चे, लद्दाखी बकरी (गोरल) के चार बच्चे, बारहसिंगा के दो बच्चे और चौसिंगा के दो बच्चे पैदा हुए हैं।

PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां

PICS: see these new born young lions

नवंबर तक शंघाई और चीतल के भी बच्चे पैदा होंगे। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है अलग-अलग जानवरों के कुल करीब एक दर्जन बच्चे पैदा हुए हैं। सभी स्वस्थ हैं और अपने मां के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। चिड़ियाघर के क्यूरेटर आर. ए. खान ने बताया कि चिड़ियाघर इन दिनों नए मेहमानों की सेवा में लगा हुआ है। एक तरफ हम ठंडे प्रदेशों से आए पक्षियों का ध्यान रख रहे हैं, तो वहीं चिड़ियाघर में नन्हें बच्चों का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां

PICS: see these new born young lions

सभी नन्हें जानवरों को फिलहाल सिर्फ मां के साथ खेलने के लिए सुबह अंदर बाड़े में छोड़ा जाता है। जानवरों को अभी विजिटर्स के लिए नहीं निकाला जा रहा है। रोजाना रूटीन चेकअप के साथ खान-पान का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। चिड़ियाघर में बीते मार्च में व्हाइट टाइगर ने पांच बच्चों को जन्म दिया था। कुछ दिनों बाद उनमें से एक बच्चे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां

PICS: see these new born young lions

बाकी चार बच्चों, जिसमें तीन फीमेल और एक मेल हैं, उनकी अच्छी देखरेख के बाद वह स्वस्थ थे। कुछ दिनों पहले दो बच्चों एक मेल और एक फीमेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा था कि उनकी हड्डियों में कोई समस्या थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed