क्रिसमस के दिन लोगों को चर्च जाते और पार्टी करते तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन क्या कभी सांता के गांव में कैसे सेलिब्रेट होता है क्रिसमस ये देखा है..
2 of 7
christmas
- फोटो : लाल सिंह
नोएडा के सेक्टर 18 के पास स्थित वर्ल्डस ऑफ वंडर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्रिसमस का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस जगह को सांता के गांव के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
3 of 7
christmas
- फोटो : लाल सिंह
30 फीट का सांता जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र है वही गेट पर लगाए गए विशाल क्रिस्मस ट्री सेल्फी लेने वालों की पहली पसंद है। पार्क के भीतर एक बड़े हिस्से में सांता के गांव का दृश्य बहुत ही सुन्दर तरीके से बनाया गया है।
4 of 7
christmas
- फोटो : लाल सिंह
वर्ल्डस ऑफ वंडर में भव्य सांता परेड निकाली गई। परेड में रंगा रंग वेशभूषाओं में सजे कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत दी और दर्शकों का मन मोह लिया। मणिपुर से आए विशेष कलाकारों ने एक्रोबेट्स किया और दर्शकों से वाहवाही बटोरी। भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
5 of 7
christmas
- फोटो : लाल सिंह
लोगों में सांता के साथ सेल्फी लेने का क्रेज भी दिखा।