फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल

Fri, 17 Apr 2015 11:23 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन

बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल

Photos: ruckus in the birthday party of Rakhi Bidlan, scramble

दिल्ली सरकार की पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) की मंगोलपुरी विधायक राखी बिड़लान विवादों में हैं। बुधवार देर रात बर्थडे पार्टी में बधाई देने पहुंचे किराड़ी विधायक ऋतुराज का उनके इलाके के कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। दोनों तरफ से हाथापाई और धक्कामुक्की भी हुई।

बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल

Photos: ruckus in the birthday party of Rakhi Bidlan, scramble

पार्टी में राखी व ऋतुराज के डांस, रिबन लगी स्कॉर्पियो व विधायक का विरोध करने आए लोगों से मारपीट का वीडियो लीक होने पर ‘आप’ को घेरने का काम विपक्षियों ने शुरू कर दिया। आरोप है कि किसी ने ‘आप’ विधायक को महंगी गाड़ी गिफ्ट दी है। हालांकि पार्टी ने दोनों आरोपों का सिरे से नकार दिया है। जबकि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल

Photos: ruckus in the birthday party of Rakhi Bidlan, scramble

जानकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी में बुधवार देर रात राखी की बर्थडे पार्टी थी। वह समर्थकों के साथ डांस कर रही थीं। इसी बीच ऋतुराज भी पहुंचे। करीब 10 मिनट बाद ऋतुराज के इलाके के कुछ लोग आए और एक हत्याकांड को लेकर धरना देने लगे। लोगों का कहना था कि कुछ दिनों पहले किराड़ी में गुरुदास नाम के युवक की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल

Photos: ruckus in the birthday party of Rakhi Bidlan, scramble

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजन अनशन पर बैठे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्हें सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पार्टी में आ रहे हैं। इसलिए फरियाद करने पहुंचे। बिड़लान के समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि उनके न हटने पर दोनों तरफ  से जमकर हाथापाई और धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन

बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल

Photos: ruckus in the birthday party of Rakhi Bidlan, scramble

कुछ समर्थक मुंह पर कपड़ा बांधकर मारपीट करते हुए भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ आरोप लग रहा है कि बर्थडे पार्टी में बिड़लान को स्कॉर्पियो गिफ्ट में दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed