फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गृहमंत्री राजनाथ की सुरक्षा गाड़ियां ले गए बसपा नेता

Tue, 12 Jan 2016 09:36 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: गृहमंत्री राजनाथ की सुरक्षा गाड़ियां ले गए बसपा नेता

Photos: home minister security cart took away SP leader

पठानकोट हमले के बाद नोएडा पुलिस ने सभी मॉल्स, मल्टीप्लेक्स, पांच सितारा होटलों आदि स्थानों पर फोटो सुरक्षा चाक चौबंद रखने के बड़े दावे किए। मगर उन दावों की पोल मंगलवार को उस वक्त खुल गई, जब देश के गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए खड़ी की गई एस्कार्ट और पॉयलेट गाड़ियां गृह मंत्री को एस्कार्ट करने के बजाय बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी के काफिले के साथ चली गईं। (सभी फोटो: भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा)

तस्वीरें: गृहमंत्री राजनाथ की सुरक्षा गाड़ियां ले गए बसपा नेता

Photos: home minister security cart took away SP leader

थोड़े ही देर बाद जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह ग्रेटर नोएडा जाने के लिए डीएनडी की ओर बढ़े तब वहां पर तैनात नोएडा पुलिस के अधिकारियों के कान खड़े हुए और वह सोते हुए नींद से जागे और फिर एस्कार्ट और पॉयलेट करने वाली दोनों पुलिस की गाड़ियों को वापस डीएनडी बुलाया गया। गृह मंत्री की सुरक्षा में यह एक बड़ी चूक है। डीएनडी पर भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 11 बजे से ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आने का इंतजार कर रहे थे।

तस्वीरें: गृहमंत्री राजनाथ की सुरक्षा गाड़ियां ले गए बसपा नेता

Photos: home minister security cart took away SP leader

भारी संख्या में पुलिस और जैमर सफारी गाड़ी भी डीएनडी पर खड़ी थी। इसी दौरान लाल बत्ती लगी एक गाड़ी दिल्ली की तरफ से आई। डीएनडी पर खड़ी जैमर सफारी (एस्कार्ट वाली) लालबत्ती गाड़ी के पीछे लग गई। यह जैमर सफारी कार और एक पॉयलेट वाली दोनों नोएडा पुलिस की गाड़ी दो किलोमीटर तक नसीमुद्दीन सिद्दकी को एस्कार्ट करती चली गई। थोड़ी देर बाद जब राजनाथ सिंह के काफिले के आने की सूचना नोएडा के पुलिस अधिकारियों को मिला उसके बाद वह गहरी नींद से जागे और पुलिस अधिकारियों ने दोनों गाड़ियों को वापस डीएनडी पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: गृहमंत्री राजनाथ की सुरक्षा गाड़ियां ले गए बसपा नेता

Photos: home minister security cart took away SP leader

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ग्रेटर नोएडा में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में शामिल होने के लिए डीएनडी से होते हुए गए। नोएडा पुलिस की भारी चूक गृह मंत्री की सुरक्षा में देखने को मिली। जहां नोएडा पुलिस आतंकवाद से लड़ने और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं, मंगलवार को उसकी पोल खुल गई। नोएडा पुलिस गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर ही गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

तस्वीरें: गृहमंत्री राजनाथ की सुरक्षा गाड़ियां ले गए बसपा नेता

Photos: home minister security cart took away SP leader

सिक्योरिटी एक्सपर्ट प्रफुल्स बक्शी के मुताबिक‘‘जिस दौर से हमारा देश गुजर रहा है, वह काफी संवेदनशील समय है। ऐसे में देश ही नहीं देश के बड़े नेता भी आतंकवादियों के टारगेट पर हैं। इस वक्त तो सुरक्षा और भी चाक चौबंद होनी चाहिए। गृह मंत्री की सुरक्षा में नोएडा पुलिस की यह लापरवाही काफी गंभीर विषय है। इस पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed