फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गूगल से हटेगी इन खूनी झीलों की कहानी

Sat, 25 Jul 2015 08:23 AM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: गूगल से हटेगी इन खूनी झीलों की कहानी

Photos: Google remove these bloody lakes story

अरावली क्षेत्र के अंतर्गत सूरजकुंड और सेक्टर-55 थाना क्षेत्रों में बनीं कृत्रिम झीलों की जानकारी गूगल पर से हटाने की तैयारी चल रही है। पुलिस की मानें तो दिल्ली-एनसीआर समेत दूसरे शहरों से पिकनिक मनाने वाले छात्रों का ग्रुप गूगल पर सर्च करने के बाद ही यहां तक पहुंचता है। उसके बाद छात्र नहाने के लिए इन झीलों में जाते हैं और डूब जाते हैं। आए दिन होने वाली घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो आठ सालों में अब तक 44 से ज्यादा लोगों की मौत झीलों में डूबने से हुई है।

तस्वीरें: गूगल से हटेगी इन खूनी झीलों की कहानी

Photos: Google remove these bloody lakes story

ज्ञात हो कि अरावली की पहाड़ियां दिल्ली-एनसीआर का एडवेंचर पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। यहां एडवेंचर का आनंद लेने के लिए कई इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों के विद्यार्थी ग्रुप में पिकनिक मनाने आते हैं। पहाड़ियों के बीच बनी खूनी झीलों में शांत वातावरण और नीला पानी आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आने वाले लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि यह झीलें जितनी  आकर्षक हैं, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक भी हैं।

तस्वीरें: गूगल से हटेगी इन खूनी झीलों की कहानी

Photos: Google remove these bloody lakes story

दरअसल गूगल पर सर्च करने के बाद लोगों को अरावली की पहाड़ियों और कई झीलों के बारे में जानकारी मिलती है। दिल्ली-एनसीआर में होने के कारण लोग बाहर कहीं जाने के बजाय यहां आना पसंद करते हैं। हालांकि पुलिस ने घटनाओं को देखते हुए झीलों की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर रखा है। सुंदर प्राकृतिक छटा देखकर ही लोग यहां आने को मजबूर होते हैं। पुलिस का मानना है कि जब गूगल से झीलों की जानकारी हटा दी जाएगी तो लोग यहां नहीं आएंगे और घटनाएं भी नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: गूगल से हटेगी इन खूनी झीलों की कहानी

Photos: Google remove these bloody lakes story

अरावली की पहाड़ियों में अवैध रूप से की गई माइनिंग के दौरान पहाड़ों को खोद कर पत्थर चोरी किया गया था। बारिश से इन गड्ढों में पानी भर गया और फि र इन गड्ढों ने झीलों का रूप ले लिया है।
-मानव रचना विश्वविद्यालय के सामने अरावली की पहाड़ियों में पांच झीलें बनी हुई हैं
-कांत एन्क्लेव के पास दो झीलें बनी हुई हैं
-गांव धौज में एक झील बनी हुई है

विज्ञापन

तस्वीरें: गूगल से हटेगी इन खूनी झीलों की कहानी

Photos: Google remove these bloody lakes story

सूरजुंड थाना इंचार्ज के मुताबिक गर्मी के दिनों में ज्यादातर छात्र मस्ती करने इन झीलों पर आते हैं। कई बार तो दो से तीन दोस्त भी डूब चूके हैं। पिछले छह माह में पांच मौतें इन झीलों में डूब कर हो चुकी हैं। वहीं एसीपी कहते हैं कि झील की ओर जाने वाले रास्ते में अवरोधक, सूचना बोर्ड लगवाया गया है। इन झीलों तक कोई वाहन लेकर नहीं जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed