फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: विश्वस्तरीय सुंदरता और तकनीक से लैस है मजेंटा मेट्रो का नया फेज, कई चीजें दिखेंगी पहली बार

Fri, 25 May 2018 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 May 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Phase-2 of Delhi Metro Magenta Line is ready, reaching airport from Noida and Haryana is now easy
magenta metro - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाईन के बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर का दूसरा फेज (कालकाजी मंदिर से जनकपुरी वेस्ट) तक यात्रियों के लिए तैयार हो गया है। विश्वस्तरीय नजारों के लैस इस रूट के मेट्रो स्टेशन यात्रियों के मन को खूब भाने वाले हैं। देश के चार प्रमुख विश्वविद्यालय भी अब इस लाईन से जुड़े होंगे।, जिससे छात्रों के लिए वहां जाना और भी आसान व सुविधाजनक हो जाएगा।     

(सभी फोटो- जी पाल/अमर उजाला)
 
Phase-2 of Delhi Metro Magenta Line is ready, reaching airport from Noida and Haryana is now easy
delhi metro - फोटो : जी पॉल

बृहस्पतिवार को इस फेज का मीडिया पूर्वावलोकन हुआ। नेहरू इंक्लेव से लेकर जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक मीडियाकर्मियों ने बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर के दूसरे फेज का जायजा लिया। इस बीच सबसे खास बात यह रही मेट्रो प्रशासन ने सभी स्टेशनों को विश्वस्तरीय ढंग से चित्रकारी, क्रॉफ्ट आर्टस और कैनवन प्रिंटिंग और बेहतर लाइटिंग से सजाया है।


 
Phase-2 of Delhi Metro Magenta Line is ready, reaching airport from Noida and Haryana is now easy
delhi metro - फोटो : जी पॉल

नेहरू इंक्लेव के प्रवेश द्वार से ही पेंटिंग्स के नजारे शुरू होते हैं और टी-1 टमर्निल पर इन पेंटिंग्स के साथ-साथ वाल क्रॉफ्ट की कलाकारी की गई है जो अब तक यात्रियों ने मेट्रो स्टेशनों पर नहीं देखी होगी। टी-1 टर्मिनल पर एएफसी गेट के दीवार पर धातु से बने कमल बेहद ही लाजवाब हैं, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं इस स्टेशन के दो तलों को एक साथ बना छतरीनुमा पिलर भी इस स्टेशन सुंदरता को चार चांद लगा रहा है।      


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Phase-2 of Delhi Metro Magenta Line is ready, reaching airport from Noida and Haryana is now easy
delhi metro - फोटो : जी पॉल

नोएडा और हरियाणा के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान इस फेज के खुलने से दिल्ली एयरपोर्ट का टी-1 टर्मिनल अब यात्रियों के लिए लोकल हो जाएगा। इससे पहले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए एयरपोर्ट लाईन मेट्रो की सुविधा लेनी पड़ती थी। दिल्ली के यात्रियों के साथ-साथ अब हरियाणा और नोएडा के यात्रियों के लिए भी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना और आसान हो जाएगा।      


 
विज्ञापन
Phase-2 of Delhi Metro Magenta Line is ready, reaching airport from Noida and Haryana is now easy
delhi metro - फोटो : जी पॉल

स्टेशनों पर मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) वसंत विहार से नेहरू एन्क्लेव तक मेजेंटा लाइन के सभी स्टेशनों पर, जो आउटर रिंग रोड के आसपास स्थित होंगे, ह्वह्लह्लद्बश्चद्गष् वष्ट दिशा-निर्देशों तथा स्थान की उपलब्धता के अनुसार स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास बिंदुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रवेश बिंदुओं पर अलग से ऑटो एवं कार के रूकने के स्थान बनाए गए हैं। सभी स्टेशनों में प्रवेश/निकास बिंदुओं के 100 मीटर के भीतर बस स्टैंड भी होंगे। सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, जिसे रैम्प की सहायता से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।


यूनिवर्सिटी हब को जोड़ेगी मजेंटा लाईन बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर मेजेंटा लाईन के पूरी तरह से संचालित हो जाने से अब चार यूनिवर्सिटी  जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया, आरईआईटी और एमिटी एक ही लाइन पर आ गए हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed