9 नवंबर से लागू हुई नोटबंदी के बाद आज 31 मार्च को पुराने 500 और 1000 के नोटों को आरबीआई में बदलने की आखिरी तारीख थी। इस मौके पर दिल्ली आरबीआई के बाहर जहां तक नजर जाती वहां लोग ही लोग दिखते जो अपनी मेहनत की कमाई को बचाने की आखिरी लड़ाई लड़ते नजर आ रहे थे।
(सभी फोटोः कुमार संजय)
2 of 8
आरबीआई के बाहर लगी नोट बदलवाने वाले लोगों की भीड़
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
कोई हाथ में पासपोर्ट लिए था तो कोई बस अपने बचे पैसे बदलवाने लाया था। पासपोर्ट के साथ आए लोग भी बड़े परेशान रहे। लंबी लाइनों में घंटों लगने के बाद भी उनका नंबर ना आते देख वो काफी परेशान दिख रहे थे।
3 of 8
आरबीआई के बाहर लगी नोट बदलवाने वाले लोगों की भीड़
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
वहीं बहुत से लोग ऐसे भी थे जो अलग-अलग हिस्सों से यहां आए थे और अपने नोट बदलवाने के लिए तमाम दलीलें दे रहे थे।
4 of 8
आरबीआई के बाहर लगी नोट बदलवाने वाले लोगों की भीड़
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
किसी की आंख में आंसू तो किसी आंख में अपनी गाढ़ी कमाई को रद्दी में जाते देखने का आक्रोश साफ नजर आ रहा था।
5 of 8
आरबीआई के बाहर लगी नोट बदलवाने वाले लोगों की भीड़
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
लंबी लाइनों में लगे ये लोग बस इसी बात का इंतजार कर रहे थे कि काश किसी तरह इनके पैसे रिजर्व बैंक में जमा हो जाएं और रद्दी होने से बच जाएं। लोगों की सरकार से अपील रही कि वो तारीखें और नियम बदल दे ताकि लोगों के पैसे बच सकें।