{"_id":"5953c6314f1c1b24638b46ef","slug":"palwal-lynching-case-four-accused-arrested-one-is-50-years-and-old-delhi-govt-employee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार में कर्मचारी है जुनैद की हत्या का 50 साल का आरोपी, उसी से सीट को लेकर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार में कर्मचारी है जुनैद की हत्या का 50 साल का आरोपी, उसी से सीट को लेकर हुआ था झगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
जुनैद की हत्या में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू में ईद के चार दिन पहले सीट के विवाद को लेकर 16 साल के लड़के जुनैद की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी 50 साल का है। वह दिल्ली सरकार का कर्मचारी है।
junaid murder accused
पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें दो आरोपी 20-20 साल के हैं। जबकि एक आरोपी 30 साल का है। इसके पहले पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
junaid murder
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में जो तीन बाइक सवार देखे गए हैं, इनमें से वे नहीं है। पुलिस अभी चाकू मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस इनकी शिनाख्त परेड भी करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
junaid murder
राजकीय रेलवे पुलिस (अंबाला) के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि घटनाक्रम की कड़ी भी इन गिरफ्तारियों से जुड़ने लगी हैं। एसपी के मुताबिक, सीट पर बैठने को लेकर 50 वर्षीय शख्स से जुनैद और उसके भाइयों का कुछ विवाद हुआ था। उसने पीड़ितों पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची।
विज्ञापन
eid in junaid village
- फोटो : अमर उजाला
जब फरीदाबाद के न्यू टाउन स्टेशन से तीन और युवक ट्रेन में चढ़े तो विवाद और बढ़ गया। यह तीन युवक भी जुनैद और उसके भाइयों से झगड़ने लगे। गोयल से जब यह पूछा गया कि क्या चाकू मारने वाला शख्स पकड़ा गया है, उन्होंने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।