{"_id":"5b9ff593867a557f6c068923","slug":"online-satta-illegal-casino-busted-in-east-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Satta: मकान में चल रहा था कसीनो, एक के बदले 36 देने का करते थे वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Online Satta: मकान में चल रहा था कसीनो, एक के बदले 36 देने का करते थे वादा
Tue, 18 Sep 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इस बिल्डिंग में चल रहा था कसीनो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में पुलिस ने अवैध कसीनो का भंडाफोड़ कर उसके मालिक व मैनेजर समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। कसीनो में एक के बदले 36 रुपये देने का वादा किया जाता था। जुए की सारी रकम का लेनदेन पेटीएम से होता था। आरोपियों की पहचान मयूर विहार फेज-3 निवासी मालिक अमित उर्फ गुट्टन (25) और न्यू अशोक नगर निवासी कसीनो के मैनेजर नीरज (27) के रूप में हुई है।
2 of 5
मौके से बरामद कंप्यूटर
- फोटो : अमर उजाला
कसीनो से करीब 38 हजार नकद, 10 कंप्यूटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। 15 दिन पहले ही यहां कसीनो का धंधा शुरू किया गया था। नीरज व अमित दोनों ग्रेजुएट हैं। अमित के खिलाफ 2014 में न्यू अशोक नगर थाने में इसी तरह का मामला दर्ज है।
3 of 5
satta
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम सूचना पर एसीपी आनंद कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर सीआर मीणा व अन्यों की टीम ने न्यू अशोक नगर के एक मकान की ग्राउंड फ्लोर पर छापा मारा, जहां 12 लोग ऑन लाइन जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
satta king
इसके अलावा कसीनो का मालिक अमित और मैनेजर नीरज को भी पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि यहां ऑनलाइन सट्टा का गोरखधंधा चलता है। ऑन लाइन नंबर के आधार पर सट्टा बुक किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
satta king
रिकॉर्ड को डायरी में लिखा जाता है। जिन लोगों का नंबर लगता है उन लोगों को एक के बदले 36 रुपये दिया जाता है। जुआ खेलने वाले आरोपी नीरज या अमित के जानकार हैं। इसके अलावा सट्टे की रकम पेटीएम के जरिये लेनदेन होता था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।