खच्चर के आतंक से श्रद्धालु की हुई मौत, 84 कोस की परिक्रमा में मची थी भगदड़
इस भगदड़ में परिक्रमा दे रहे आगरा निवासी गौरी शंकर, ग्वालियर निवासी राजीदेवी, इगलास यूपी निवासी रुद्र सिंह, करावली आगरा निवासी इंद्रसिंह और उनकी पत्नी सावंती चपेट में आ गए। उन्हें काफी चोटें आईं।
लोगों ने खच्चर को काबू कर घायलों को डॉक्टर के पास ले गए तो पाया कि 55 वर्षीय गौरीशंकर की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सावित्री के ब्यान पर अज्ञात खिच्चर बुग्गी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।