फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अय्याश बाबा : जानें क्यों स्वाति मालीवाल ने कहा 'अब रेड मारने का कोई फायदा नहीं'

Wed, 27 Dec 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
once again police raided at baba virendra dev dixit's hermitage at karawal nagar
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के करावल नगर स्थित आश्रम पर मंगलवार को एक बार फिर महिला आयोग की टीम ने रेड की। आश्रम से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराकर सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के हवाले कर दिया गया।

once again police raided at baba virendra dev dixit's hermitage at karawal nagar
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला

बाद में इन लड़कियों को सीडब्ल्यूसी ने शेल्टर होम भेज दिया। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि सोमवार छापेमारी के दौरान दोनों नाबालिगों का पता चला था, लेकिन सोमवार को उनके साथ सीडब्ल्यूसी के सदस्य मौजूद नहीं थे।

once again police raided at baba virendra dev dixit's hermitage at karawal nagar
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला

इसलिए लड़कियों को मुक्त नहीं कराया गया था। आश्रम मामले में अब तक जांच शुरू न करने के मामले में स्वाति ने सीबीआई की कार्यशैली पर रोष प्रकट किया। करावल नगर के वेस्ट कमल विहार सी-ब्लॉक स्थित आश्रम पर दोपहर 1.30 बजे महिला आयोग, पुलिस, सीडब्ल्यूसी और एनजीओ के सदस्य वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
once again police raided at baba virendra dev dixit's hermitage at karawal nagar
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला

वहां से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। मालीवाल ने बताया कि सोमवार को बच्चियों का पता चलने के बाद उन्होंने सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन डॉ.शीशराम से मंगलवार बच्चियों को मुक्त कराने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
once again police raided at baba virendra dev dixit's hermitage at karawal nagar
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय

दोनों बच्चियां अपने माता-पिता के बारे में नहीं बता रही हैं। उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। इन्हें बदल-बदल कर आश्रमों में भेजा जाता है। स्वाति ने दीक्षित पर मानव तस्करी के आरोप लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed