फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब नोएडा की इस सोसायटी में ही रहेंगे आरुषि के माता-पिता...

Tue, 17 Oct 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 17 Oct 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
nupur and rajesh will stay in jalvayu vihar society in noida
talwars released - फोटो : अमर उजाला

आरुषि-हेमराज हत्याकांड में बरी होने के बाद सोमवार शाम तलवार दंपती नोएडा सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार सोसायटी के फ्लैट नंबर एल-245 में अरुषि के नाना के घर पहुंचे। इसी सोसायटी के एल-32 में (लगभग 300 मीटर दूर) तलवार दंपती का घर है, जहां 15 मई 2008 की रात आरुषि व नौकर हेमराज का कत्ल हुआ था। फिलहाल यह घर किराए पर है।

nupur and rajesh will stay in jalvayu vihar society in noida
नोएडा में तलवार दंपति

तलवार दंपती की जेल से रिहाई को सुरक्षा के लिहाज से गोपनीय रखा जा रहा था। शुरू में कयास लगाए जा रहे थे कि तलवार दंपती पहले मंदिर या गुरुद्वारे जाएंगे। उसके बाद वह दिल्ली में हौज खास स्थित अपने घर पर रहने के लिए जाएंगे। गाजियाबाद की डासना जेल से निकलने के बाद दोनों मीडिया से बचने के लिए मंदिर नहीं गए। दोनों अपने कुछ परिजनों व रिश्तेदारों के साथ सीधा एल-245 सेक्टर-25 पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन तक यहीं रहेंगे।

nupur and rajesh will stay in jalvayu vihar society in noida
नूपुर व राजेश तलवार डासना जेल से बाहर निकलते हुए। - फोटो : अमर उजाला

तलवार दंपती के इंतजार में यहां सुबह से ही मीडिया का जमावड़ा लगा था। शाम को तलवार दंपती की रिहाई के बाद यहां 100 से ज्यादा मीडियाकर्मी जुट चुके थे। सोसायटी के बाहर मुख्य सड़क पर सभी चैनलों की ओबी वैन लगी थी। तलवार दंपती की गाड़ी जैसे ही सोसायटी के गेट पर पहुंची, मीडियाकर्मियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। भीड़ को काबू करने और तलवार दंपती को सुरक्षित घर के भीतर पहुंचाने के लिए यहां पहले से ही थाना सेक्टर-20 की पुलिस मौजूद थी। पुलिस और परिजन काफी मशक्कत के बाद मीडिया से बचाते हुए तलवार दंपती को घर के अंदर ले जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
nupur and rajesh will stay in jalvayu vihar society in noida
नूपुर व राजेश तलवार डासना जेल से बाहर निकलते हुए। - फोटो : अमर उजाला

आरुषि के नाना के घर पर तलवार दंपती से मिलने के लिए पहले से ही रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त पहुंचे हुए थे। घर में घुसते ही नूपुर तलवार की मां लता तलवार ने दोनों की आरती उतारी। इसके बाद नूपुर माता-पिता के गले लगकर भावुक हो गईं। दोनों ने घर में ही बने मंदिर में माथा टेका और पूजा की।

विज्ञापन
nupur and rajesh will stay in jalvayu vihar society in noida
नूपुर व राजेश तलवार डासना जेल से बाहर निकलते हुए। - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर लगा मीडियाकर्मियों का हुजूम तलवार दंपती से बात करना चाहता था। वह मीडिया से बात करने नहीं आए। हालांकि डॉ. राजेश तलवार की भाभी वंदना तलवार बाहर आईं और मीडिया से कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा रास्ता तय किया है। राजेश और नूपुर पूरे सम्मान के साथ घर लौटे हैं। जांच एजेंसियों ने जो भी आरोप लगाए थे, हाईकोर्ट ने उन्हें सबसे बरी कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed