दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) का किला फतह करने के लिए छात्र संगठन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसकी बानगी सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में देखने को मिली। इसी दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को ठुमके लगाते भी देखे।
2 of 8
nsui election campaign
- फोटो : अमर उजाला
जहां छात्र संगठन एनएसयूआई ने डीयू छात्रों की नब्ज को पहचानते हुए कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया। इस फेस्ट में एनएसयूआई ने छात्रों की भीड़ को वोट में बदलने के लिए कई सेलिब्रिटी भी बुलाए।
3 of 8
nsui election campaign
- फोटो : अमर उजाला
फेस्ट के दौरान ही मंच से कांग्रेस, यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस चुनाव में एनएसयूआई को जिताने की अपील छात्रों से की।
4 of 8
nsui election campaign
- फोटो : अमर उजाला
तालकटोरा स्टेडियम में दोपहर करीब एक बजे से शुरू हुए इस फेस्ट में छात्र-छात्राओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इसमें फ्रेशर्स की संख्या काफी ज्यादा थी। हर बार डूसू चुनावों में जाट-गुर्जर फैक्टर काम करता है और ये उम्मीदवार हरियाणा के होते हैं। ऐसे में हरियाणा के छात्रों की भारी भीड़ रही।
5 of 8
nsui election campaign
- फोटो : अमर उजाला
फेस्ट में हरियाणवीं सिंगर व रैपर फैजलपुरिया, पंजाबी गायक जसबीर जस्सी, भूप्पी, दिलबाग सिंह, सनम सिंह और कॉमेडियन दारसी भरेडिया ने छात्रों को खूब झुमाया। युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह रैपर फैजलपुरिया के गीतों पर देखने को मिला।