फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब घर बैठे 24 घंटे के अंदर ऐसे मिलेगा फूड लाइसेंस, फाइल देने के लिए भी नहीं जाना होगा विभाग

Sat, 07 Apr 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 07 Apr 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
now get food license online in 24 hours in uttar pradesh read how to apply
food license

यूपी खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 24 घंटे के अंदर व्यापारी को लाइसेंस मिलेगा। यह लाइसेंस व्यापारी के घर पर डाक विभाग द्वारा पोस्ट से आएगा। यहां तक की व्यापारी को फाइल देने के लिए भी विभाग नहीं आना पड़ेगा।

now get food license online in 24 hours in uttar pradesh read how to apply
food license

खाद्य सुरक्षा विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए शासन स्तर से कवायद तेज हो गई है। अब व्यापारी को लाइसेंस लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ सभी कार्य घर बैठे कर सकता है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त राम नरेश ने गाजियाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

now get food license online in 24 hours in uttar pradesh read how to apply
Summer Food

खाद्य अधिकारियों ने बताया कि खाद्य लाइसेंस की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें आवेदक को विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही सभी जरूरी डॉक्युमेंट को भी स्कैन करके भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
now get food license online in 24 hours in uttar pradesh read how to apply
healthy food

विभाग द्वारा डाक्युमेंट की जांच करके 24 घंटे के अंदर लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। आवेदक इसे वेबसाइट पर भी देख सकता है। लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लेने के लिए व्यापारी को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
now get food license online in 24 hours in uttar pradesh read how to apply
Summer Food

विभाग लाइसेंस को डाक द्वारा व्यापारी के घर भेजेगा। इससे व्यापारी के घर का पता सत्यापित हो जाएगा। अगर किसी व्यापारी का आवेदन के 24 घंटे के अंदर लाइसेंस नहीं मिलता है तो इसकी शिकायत मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed