फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशीष निकला हसीन सैफी: धर्म और नाम छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया, शादी से एक दिन पहले ऐसे खुला राज और फिर...

Mon, 12 Dec 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Dec 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated girl by hiding religion and name Arrested a day before marriage In noida
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
धर्म और नाम छुपाकर उत्तराखंड निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाले हसीन सैफी का राज शादी से एक दिन पहले खुल गया। नाम और धर्म का पता चलने रविवार को युवती का आरोपी से विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों के सामने युवती ने हसीन पर धोखा देने और अश्लील वीडियो बनाकर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। दादरी पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म और विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आमका रोड निवासी आरोपी हसीन सैफी उर्फ आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्तराखंड निवासी युवती नोएडा की कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में काम करने वाले युवक ने नाम और धर्म छुपाकर पहले दोस्त की फिर प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
Young man cheated girl by hiding religion and name Arrested a day before marriage In noida
फाइल फोटो - फोटो : social media
इसके बाद आरोपी युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने उसे दादरी की एस्कोर्ट कॉलोनी में कमरा दिला दिया। 

 
Young man cheated girl by hiding religion and name Arrested a day before marriage In noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी सोमवार को युवती से शादी करने वाला था, लेकिन रविवार को युवती को आशीष का असली नाम और धर्म के बारे में पता लग गया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हसीन को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Young man cheated girl by hiding religion and name Arrested a day before marriage In noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हसीन के पिता के आने पर खुली पोल
लोगों ने बताया कि शुक्रवार को हसीन को ढूंढते हुए पिता शकील सैफी एस्कोर्ट कॉलोनी स्थित उसके कमरे पर पहुंचे। उस दौरान हसीन और युवती खरीदारी करने गए थे। शकील ने हसीन नाम लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि यहां हसीन नहीं आशीष रहता है। इसके बाद आरोपी की पोल खुली।

 
विज्ञापन
Young man cheated girl by hiding religion and name Arrested a day before marriage In noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महिला की बात पर नहीं हुआ भरोसा
बाजार से लौटने पर युवती को पड़ोसी महिला ने बताया कि आशीष के पिता यहां थे और उसे हसीन नाम से खोज रहे थे, लेकिन युवती को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। रविवार को  अन्य लोगों ने भी आरोपी के दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने की जानकारी दी। पीड़िता के पूछताछ करने पर आरोपी से विवाद हो गया। लोगों ने बताया कि आरोपी युवती को दूसरी जगह ले जाकर विवाह करने वाला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed