फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Budget : किसानों की दुर्घटनावश मौत या दिव्यांगता पर पांच लाख रुपये, प्रदेश में लगवाएं जाएंगे 15 हजार सोलर पंप

Thu, 26 May 2022 03:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 26 May 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
UP Budget Five lakh rupees on farmers accidental death or disability fifteen thousand solar pumps will be installed
विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना साथ में मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में राज्य का 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ का बजट 2022-23 पेश किया। यह प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। इसमें किसानों के लिए काफी कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं। किसानों की दुर्घटनावश मौत होने पर उनके परिजनों या उनके दिव्यांग होने की स्थिति में उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान किया गया है।



वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि दुर्घटनावश मौत या दिव्यांगता की दशा में अधिकतम पांच लाख रूपये दिए जाने का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में इस योजना हेतु 650 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 15,000 सोलर पम्प लगवाए जाएंगे।

UP Budget Five lakh rupees on farmers accidental death or disability fifteen thousand solar pumps will be installed
विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना साथ में मुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala

इस बार कृषि उत्पादन में गुणवत्तायुक्त बीजों के महत्व को समझते हुए वर्ष 2021-2022 में 60.10 लाख कुन्टल बीजों का वितरण किया गया था। वर्ष 2022-2023 में 60.20 लाख कुन्टल बीजों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

UP Budget Five lakh rupees on farmers accidental death or disability fifteen thousand solar pumps will be installed
सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट - फोटो : एएनआई

प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए वर्ष 2021-2022 में 99.80 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया है। वर्ष 2022-2023 में 119.30 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Budget Five lakh rupees on farmers accidental death or disability fifteen thousand solar pumps will be installed
बजट को अंतिम रूप देते वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

किसानों को मुफ्त सिंचाई सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश में 34,307 नलकूपों तथा 252 लघु डाल नहरों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य मंत्री लघु सिंचाई योजना हेतु 1000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
UP Budget Five lakh rupees on farmers accidental death or disability fifteen thousand solar pumps will be installed
विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने जाते वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना साथ में मुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना दिनांक 14 सितम्बर, 2019 से लागू की गई है, जिसके अन्तर्गत कृषक की परिभाषा का विस्तार करते हुए खतौनी में दर्ज खातेदार या सहखातेदार के साथ-साथ उनके परिवार के ऐसे सदस्य जिनकी आजीविका का मुख्य स्रोत खातेदार या सहखातेदार के नाम दर्ज भूमि से होने वाली कृषि आय है तथा ऐसे भूमिहीन व्यक्ति जो पट्टे से प्राप्त भूमि पर अथवा बंटाई पर कृषि कार्य करते हैं, को भी शामिल किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed