हाल ही में पांचवें बच्चे की मां बनी पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। सीमा ने बेटी का नाम भारती मीणा रखा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, वाह क्या नाम है, सीमा भाभी तो सच्ची देश भक्त है। इससे पहले सीमा के वकील एपी सिंह ने बच्ची का नाम रखने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से राय मांगी थी। उनका कहना था कि जो नाम ज्यादा सुझाया जाएगा। वहीं नाम बच्ची का रखने पर विचार किया जाएगा।
नाम सुन खौल जाएगा पाकिस्तान का खून: सीमा हैदर ने किया बेटी का नामकरण, लोग बोले- सच्ची देशभक्त है भाभी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 08 Apr 2025 04:37 PM IST
सार
सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रहे हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। सीमा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन