फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

President Election 2022: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में कांग्रेस का ये बड़ा नेता, पार्टी को दे डाली नसीहत

Thu, 14 Jul 2022 10:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Jul 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
President Election 2022 Congress Leader Acharya Pramod Krishnam support Nda candidate draupadi murmu
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीआईबी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को नसीहत भी दे डाली। वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से सियासत में हलचल बढ़ गई है। दरअसल, बुधवार की रात को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा कि 'पंडित मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है, राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है, पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। 


 
President Election 2022 Congress Leader Acharya Pramod Krishnam support Nda candidate draupadi murmu
सोनिया गांधी-राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आज ही 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस की मीटिंग से पहले प्रमोद कृष्णम का यह ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है।



 
President Election 2022 Congress Leader Acharya Pramod Krishnam support Nda candidate draupadi murmu
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala
वहीं, यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का बुधवार को भोपाल कमलनाथ के निवास पर स्वागत किया था। इस पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये नौबत आ गई अब, किसी कांग्रेसी को ही लड़ा देते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Election 2022 Congress Leader Acharya Pramod Krishnam support Nda candidate draupadi murmu
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala
ना नौ मन तेल होगा-ना राधा नाचेगी
इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कई ऐसे बयान दिए जो कांग्रेस से बिल्कुल अलग दिखते हैं। 12 जुलाई को भी उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर कटाक्ष किया था। दरअसल, यशवंत सिन्हा ने कहा था कि राष्ट्रपति चुने जाने पर मैं संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करूंगा और सरकार को ऐसा कुछ भी करने से रोकूंगा, जिससे प्रजातंत्र का हनन हो-जैसे राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराना।
विज्ञापन
President Election 2022 Congress Leader Acharya Pramod Krishnam support Nda candidate draupadi murmu
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : अमर उजाला
यशवंत सिन्हा के इस बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ना नौ मन तेल होगा-ना राधा नाचेगी।
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed