फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईप्रोफाइल खुलासा: पूर्व आईपीएस अधिकारी के घर में खुल रहे लॉकर निकल रहे नोट, गड्डियां देख अधिकारी भी चौंके

Wed, 02 Feb 2022 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Feb 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Noida retired IPS officer IT raid more than 600 lockers in house basement, officers shocked on seeing bundles of note
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के घर छापे में निकले नोटों के बंडल - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-50 स्थित लॉकर रूम में लगातार चौथे दिन आयकर विभाग की जांच जारी रही। विभाग की अन्वेषण शाखा ने लॉकरों के संचालकों से संपर्क साधा, लेकिन बुलाने के बावजूद कोई नहीं आया। इसके बाद कटर के जरिये पांच लॉकरों को कटवाया गया। एक के बाद एक लॉकर खुलते गए और नोटाें का जखीरा देखकर आयकर विभाग के अधिकारियों के होश उड़ते गए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि छह करोड़ से अधिक की नगदी और तीन करोड़ रुपये से अधिक के जेवर लॉकरों से मिले हैं।

Noida retired IPS officer IT raid more than 600 lockers in house basement, officers shocked on seeing bundles of note
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के घर छापे में निकले नोटों के बंडल - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-50 में निजी एजेंसी के लॉकर रूम में कालाधन छुपाने की सूचना मिलने पर शनिवार शाम आयकर विभाग की टीम ने यहां दबिश दी थी। रूम में 600 से ज्यादा लॉकर मिले, जिन्हें खुलवाया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पांच लॉकर संदिग्ध मिले। लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संचालकों से जानकारी हासिल कर मालिकों से संपर्क साधा गया, लेकिन तीन दिन के इंतजार के बाद बुलाने के बाद भी लोग नहीं आए। इसके बाद जांच टीम ने लॉकरों को कटवाने की कार्रवाई शुरू की।

Noida retired IPS officer IT raid more than 600 lockers in house basement, officers shocked on seeing bundles of note
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के घर छापे में निकले नोटों के बंडल - फोटो : अमर उजाला

जब लॉकर खुले तो सभी अधिकारी चौंक गए। लॉकरों में नगदी को देखकर अधिकारियों को नोट गिरने की मशीनें मंगानी पड़ीं। देर रात तक नोटों की गिनती जारी रही। बता दें कि कुछ इस तरह का नजारा पिछले दिनों कानपुर के कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापे के दौरान दिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida retired IPS officer IT raid more than 600 lockers in house basement, officers shocked on seeing bundles of note
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के घर छापे में निकले नोटों के बंडल - फोटो : अमर उजाला

कई हाईप्रोफाइल जांच के घेरे में
सूत्रों ने बताया कि मामले में कई हाईप्रोफाइल लोग जांच के घेरे में आ गए हैं। जिन लोगों के लॉकर हैं, उनमें एक दिल्ली का चार्टर्ड अकाउंटेंट, गाजियाबाद के दो बिल्डर और एक तंबाकू कारोबारी भी शामिल है। नियमानुसार किसी बैंक या लॉकर का खाता होने पर केवाईसी करानी होती है, लेकिन यहां इस तरह के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। लॉकर के मालिक साबित नहीं कर पाए तो इसे बेनामी संपत्ति मानकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, लॉकर मालिक आयकर के रडार पर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Noida retired IPS officer IT raid more than 600 lockers in house basement, officers shocked on seeing bundles of note
फाइ - फोटो : सोशल मीडिया

पांच साल से बेसमेंट लॉकर की सुविधा
सेक्टर-50 के जिस घर के बेसमेंट में लॉकर मिले हैं, उसके मालिक एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। हालांकि, लॉकर की सुविधा जिस सेफ्टी वॉल्ट के नाम से उपलब्ध है वह उनके नाम पर नहीं है। पांच साल से यह एजेंसी किराये पर लॉकर उपलब्ध करा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed