फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूल पार्टी: फार्म हाउस के अंदर 61 युवक-युवतियां तोड़ रहे थे सारी हदें, पुलिस पहुंची तो नजारा देख रह गई हैरान

Mon, 14 Jun 2021 09:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jun 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Noida pool party 61 girls and boys arrested for breaking covid protocol see photos
pool party - फोटो : अमर उजाला

नोएडा एक्सप्रेस वे कोतवाली क्षेत्र सेक्टर 135 स्थित फार्म हाउस पर 2 दिन के साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान शराब- पूल पार्टी करते हुए 61 लोग गिरफ्तार हुए हैं। जबकि फार्म हाउस मालिक समेत 16 लड़कियों के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा 188 और आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह लोग दिल्ली और बुलंदशहर के रहने वाले हैं और इनमें 16 लड़कियां भी शामिल है। सभी के खिलाफ एक-एक हजार रुपए का चालान भी काटा गया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी एके चड्ढा का यमुना नदी के किनारे फार्म हाउस है और इसे शराब पार्टी के लिए बुक किया गया था। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो आबकारी विभाग को साथ लेकर फार्म हाउस पर रेड डाली गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ही पूल पार्टी कर रहे युवाओं में हड़कंप मच गया और भगदड़ मच गई लेकिन पुलिस ने सभी को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने 61 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 16 लड़कियां और 45 लड़के मौजूद थे।

Noida pool party 61 girls and boys arrested for breaking covid protocol see photos
pool party - फोटो : अमर उजाला

सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा 188 के अलावा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और सभी का एक-एक हजार रुपये का चालान भी काटा गया है। पार्टी करने के लिए लोग दिल्ली और बुलंदशहर से आए हुए थे। पुलिस ने मौके से विदेशी शराब, बीयर और हुक्का आदि समेत नशे के अन्य सामान बरामद किए हैं।

Noida pool party 61 girls and boys arrested for breaking covid protocol see photos
pool party - फोटो : अमर उजाला

पहले भी सामने आए हैं कई मामले
यमुना किनारे बने फार्म हाउसों में अक्सर रेव और पूल पार्टियों का आयोजन किया जाता रहा है। कई बार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई भी की है। 30 मई को फेज दो थाना पुलिस ने सेक्टर-93 स्थित एटीएस हाउसिंग सोसाइटी में पार्टी करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 8 जून को भी सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस में नाइट कर्फ्यू के दौरान बर्थ-डे पार्टी कर रही तीन विदेशी युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि 29 अगस्त 2020 को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के सामने बने एक घर में रेव पार्टी पर छापा मारकर 11 विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए थे। इनमें 4 युवतियां भी शामिल थीं। मई 2019 में सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारकर 31 युवतियों समेत 192 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें फार्म हाउस के मालिक समेत पांच मुख्य आयोजक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida pool party 61 girls and boys arrested for breaking covid protocol see photos
pool party - फोटो : अमर उजाला

शराब पार्टी में 61 लोग गिरफ्तार
उधर, एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस से रविवार रात साप्ताहिक बंदी में शराब व पूल पार्टी करते 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 16 युवतियां भी शामिल हैं। फार्म हाउस मालिक सभी आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा-144 तोड़ने पर धारा-188 और आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी दिल्ली और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। सभी का एक-एक हजार रुपये का चालान भी काटा गया है।

विज्ञापन
Noida pool party 61 girls and boys arrested for breaking covid protocol see photos
pool party - फोटो : अमर उजाला

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी एके चड्ढा का यमुना किनारे फार्म हाउस है जिसे शराब पार्टी के लिए बुक किया गया था। पार्टी की सूचना मिली तो पुलिस ने आबकारी विभाग को साथ लेकर फार्म हाउस पर छापा मारा। पुलिस के मौके पर पहुंचते पर ही पूल पार्टी कर रहे युवाओं में हड़कंप मच गया और भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने 16 युवतियाें और 45 युवकों को दबोच लिया। सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम व धारा-188 के अलावा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से विदेशी शराब, बीयर और हुक्का आदि सामान बरामद किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed