{"_id":"60c584b43fe0f0446565d9d3","slug":"accused-have-three-villas-fleet-of-seven-luxury-vehicles-eco-van-is-used-to-bring-vegetables","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ की चोरी: आरोपियों के हैं तीन विला, सात लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा, सब्जी लाने के लिए ईको वैन का इस्तेमाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ की चोरी: आरोपियों के हैं तीन विला, सात लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा, सब्जी लाने के लिए ईको वैन का इस्तेमाल...
Sun, 13 Jun 2021 09:38 AM IST
शाहरुख खान
संदीप वर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
संदीप वर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
25 करोड़ की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में चार हजार वर्ग फीट के विला नंबर ए, बी व सी के सामने बीएमडब्ल्यू, दो मर्सडीज, होंडा सिटी, आई-20, इंडिगो सीएस समेत सात कारों का बेड़ा खड़ा है। सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर (अधिवक्ता) होने का दावा करने वाले राममणि पांडे और डॉ. किसलय पांडे का यह विला और कारें बताई जा रही हैं। शनिवार सुबह से नोएडा की एसीपी अंकिता शर्मा और टीम सुबूत खंगालने में जुटी थीं कि सिल्वर सिटी से चोरी हुए पैसे व सोने के बिस्किट कहां से आए। हालांकि, घर पर केवल किसलय पांडे की पत्नी ही मौजूद थी। पुलिस का मानना है कि पिता-पुत्र दोनों ही विदेश में हैं। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी पांडे परिवार यहां लगभग वर्ष 2014 से रह रहा है। फाइनेंस कंपनी इंडिया बुल्स घोटाले के एक मामले में नाम सामने आने के बाद से किसलय पांडे दो साल से सोसाइटी में नहीं दिखाई दिया है। इस मामले में पिता राममणि पांडे को जेल जाना पड़ा था। लगभग एक वर्ष पहले ही वह जेल से रिहा हुए हैं।
कसिलय पांडे
- फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने बताया कि सोसाइटी में आठ विला हैं। तीन में एक ही परिवार रह रहा है। एक विला की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पांडे परिवार सोसाइटी में सबसे अमीर परिवारों में से एक है। वे अधिक किसी से बातचीत नहीं करते हैं।
25 करोड़ की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
कभी कभार टहलते हुए या किसी कार्य से बात होती थी। इसी सोसाइटी में रहकर ही किसलय की शादी भी हुई है। परिवार में सात सदस्य हैं। इनमें राममणि व पत्नी, किसलय व पत्नी, दो छोटे बच्चे और राममणि की छोटी बेटी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कसिलय पांडे और उसके पिता के नाम का लगा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में किसलय की पत्नी को छोड़कर सभी घर पर नहीं हैं। तीन दिन पूर्व पुलिस ने यहां जांच शुरू की तो पता चला कि कोई मामला है। शनिवार को अखबार में पढ़कर जानकारी हुई कि इनके किसी दूसरे फ्लैट से करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
कसिलय पांडे का विला
- फोटो : अमर उजाला
ग्रिल और दीवारों से घेर रखा घर, निजी गार्ड तैनात
सोसाइटी के गेट के सामने ही पहला विला है, जिसका नंबर ए है। यह राममणि पांडेय की पत्नी संजू पांडे के नाम पर पंजीकृत है। बी और सी नंबर के विला इन्हीं की एक कंपनी के नाम पर पंजीकृत हैं। पांडे परिवार ने लोगों से कम मेलजोल के लिए विला को चारों ओर से ग्रिल और दीवारों से घेर रखा है। वहीं, सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों के अलावा अलग से विला की सुरक्षा के लिए दो गार्ड रखे गए हैं। इसके अलावा घर पर दो पालतू कुत्ते भी हैं। इनमें एक पग है।
सोसाइटी के गेट के सामने ही पहला विला है, जिसका नंबर ए है। यह राममणि पांडेय की पत्नी संजू पांडे के नाम पर पंजीकृत है। बी और सी नंबर के विला इन्हीं की एक कंपनी के नाम पर पंजीकृत हैं। पांडे परिवार ने लोगों से कम मेलजोल के लिए विला को चारों ओर से ग्रिल और दीवारों से घेर रखा है। वहीं, सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों के अलावा अलग से विला की सुरक्षा के लिए दो गार्ड रखे गए हैं। इसके अलावा घर पर दो पालतू कुत्ते भी हैं। इनमें एक पग है।