फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट, नोएडा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन वाहनों की नो एंट्री

Thu, 25 Jan 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
Noida Police issued traffic advisory regarding Republic Day 2024 parade
चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की ओर - फोटो : X/noidatraffic

गणतंत्र दिवस परेड और बुलंदशहर में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने जिले में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से 26 जनवरी की परेड खत्म होने तक रोक लागू रहेगी। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत संशोधित नो एंट्री प्लान जारी कर दिया। इससे पहले जारी प्लान में सुबह और दोपहर को वाहनों को रोक से छूट दी गई थी।

Noida Police issued traffic advisory regarding Republic Day 2024 parade
नोएडा पुलिक का चेकिंग अभियान - फोटो : सोशल मीडिया

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी 
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक बुलंदशहर में पीएम के कार्यक्रम की वजह से बृहस्पतिवार सुबह से ही दिल्ली से बुलंदशहर मार्ग पर वीआईपी व वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर से शाम तक बुलंदशहर से दिल्ली रूट पर एक बार फिर वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। इसी तरह 25 जनवरी की रात 10 बजे से दिल्ली में भी सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों की नो एंट्री लागू हो जाएगी। इसे देखते हुए विभाग ने 25 जनवरी की सुबह सात बजे से लेकर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम खत्म होने तक जिले में नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने दोपहर के समय मिलने वाले नो एंट्री से छूट को भी खत्म कर दिया है।

Noida Police issued traffic advisory regarding Republic Day 2024 parade
नोएडा यातायात - फोटो : सोशल मीडिया

डीसीपी यातायात के मुताबिक दिल्ली में नो एंट्री के कारण नोएडा-दिल्ली की सीमा पर अधिक मालवाहक वाहनों के आ जाने से यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका और वीआईपी मूवमेंट को सुचारू बनाने के लिए नो एंट्री लगाने का फैसला किया है। यह आदेश नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भी लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Police issued traffic advisory regarding Republic Day 2024 parade
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : PIB

इन वाहनों को मिलेगी छूट
पुलिस के मुताबिक रसोई गैस सिलिंडर, ऑक्सीजन ले जा रहे वाहनों वाहनों के अलावा दूध, दही, दवा, सब्जी लेकर आनेजाने वाले वाहनों और एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों पर रोक लागू नहीं होगी।

विज्ञापन
Noida Police issued traffic advisory regarding Republic Day 2024 parade
दिल्ली के बॉडरों पर कड़ी सुरक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के बॉडरों पर कड़ी सुरक्षा
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे होने के कारण नोएडा में खास सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और एटीएस की टीम सक्रिय हो गई है। जनपद की सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर में सुरक्षा की कमान क्षेत्र के हिसाब से पुलिस क्षेत्राधिकारियों को सौंप दी गई है। सीसीटीवी, सर्विलांस और पुलिस कंट्रोल रूम को भी पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed