नोएडा सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक मकैनिक ने शराब के नशे में दुपट्टे से पत्नी पूनम का गला घोट दिया। जब पत्नी की मौत हो गई तो उसका सारा नशा काफूर हो गया। इसके बाद आरोपी सोनू रात भर शव से लिपटकर रोता रहा। सुबह होने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
2 of 5
पुलिस पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पूनम के भाई महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूनम अपने भाई के बेटे की शादी में जाने की जिद कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर सोनू ने वारदात की।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से खुर्जा स्थित अरनिया निवासी पूनम (38) की शादी 13 साल पहले सर्फाबाद गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। पूनम की छोटी बहन की शादी भी सोनू के छोटे भाई से हुई है। पूनम के दो बेटे और एक बेटी है। सोनू बाइक मकैनिक है और शराब का नशा करता है।
4 of 5
नोएडा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
26 अप्रैल को पूनम के बड़े भाई महेंद्र के बेटे की खुर्जा में शादी है। पूनम शादी में जल्दी जाना चाह रही थी, जबकि सोनू उसे शादी के दिन ही जाने के लिए कह रहा था। इस बात पर दोनों के बीच बीते एक सप्ताह से विवाद चल रहा था।
शुक्रवार रात को सोनू के आने से पहले पूनम ने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया था। देर रात को सोनू शराब पीकर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद जब सोने की तैयारी कर रहे थे तभी दोनों में फिर से शादी में जाने की बात पर विवाद होने लगा। इसके बाद सोनू ने गुस्से में पूनम को बेड पर पटका और उसी के दुपट्टे से गला दबा दिया।