फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मार दिया तेरा शेर', LLB के छात्र की गोली मारकर हत्या, सामने आया कत्ल का 3 मिनट 5 सेकंड का लाइव Video

Thu, 07 May 2026 08:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 07 May 2026 08:28 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में कूड़ा जलाने के विवाद में एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साकीपुर गांव में छात्र की हत्या के विरोध में परिजनों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
LLB Student Shot Dead IN Greater Noida Dispute over Burning Garbage 3 minute 5-second live video surfaces
LLB Student murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोस में रहने वाले परिवार पर है। चार दिन पहले नाली के पास कूड़ा जलाने पर विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले भी आरोपियों ने मृतक पर टिप्पणी की थी जिसके विरोध पर उन्होंने मारपीट की और एक ने तमंचे से तीन गोली मार दी। 


परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
LLB Student Shot Dead IN Greater Noida Dispute over Burning Garbage 3 minute 5-second live video surfaces
एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर में परिवार के साथ रहने वाले साजन भाटी (25) का चार दिन पहले पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू और उसके परिवार के साथ नाली से निकले कूड़ा जलाने पर विवाद हुआ था। तब आसपास के लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया दिया था। 

 
LLB Student Shot Dead IN Greater Noida Dispute over Burning Garbage 3 minute 5-second live video surfaces
एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
मंगलवार रात करीब 12:30 बजे साजन शादी में शामिल होने के बाद घर पहुंचा। आरोप है कि पड़ोसी मंगेश अपने परिजनों के साथ पहले से तैयार बैठा था। जैसे ही साजन पहुंचा तो उसने टिप्पणी की। विरोध पर आरोपियों ने साजन के साथ मारपीट कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
LLB Student Shot Dead IN Greater Noida Dispute over Burning Garbage 3 minute 5-second live video surfaces
साजन भाटी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान मंगेश ने तमंचे से साजन पर तीन गोलियां दाग दीं। दो गोली पेट और एक जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी। परिजनों ने साजन को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

 
विज्ञापन
LLB Student Shot Dead IN Greater Noida Dispute over Burning Garbage 3 minute 5-second live video surfaces
एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : वीडियो ग्रैब
बाद में पुलिस ने परिजनों को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी गई जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। परिजनों को समझाने के बाद सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed