बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत सेक्टर-36 में शुक्रवार सुबह एक मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। यह हादसा तब हुआ जब घर के सभी सदस्य किसी पारिवारिक कारणवश सुबह अस्पताल गए हुए थे। आग इतनी भयावह थी कि मकान में रखा सारा कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
2 of 4
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
घटना सेक्टर 36 स्थित एफ-394 मकान की है। जहां दिनेश चौहान परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब 10 बजे मकान से धुआं उठता देखा गया। पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जो संभवतः बिजली के वायरिंग सिस्टम में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते हुआ।
3 of 4
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आकर घर में रखा सारा घरेलू सामान टीवी, सोफा, बेड, एसी, फ्रिज, अलमारी, बर्तन और कपड़े जलकर नष्ट हो गए। आग से 10 लाख रुपए से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। एफएसओ अजय कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
4 of 4
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग की लपटों को देख सहमे पड़ोसी
पड़ोसी राजू पंडित का कहना है कि आठ बजे मकान मालिक नॉलेज पार्क स्थित कैलाश अस्पताल में पत्नी के यूट्रस के ऑपरेशन के लिए घर से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निकले थे। घर पर ताला लगाकर गए थे। उनके घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद भूतल पर हॉल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर में आग लगने के बाद इसका धुआं बाहर आया तो अन्य लोगों को जानकारी हुई।
पड़ोसियों ने पहले आग पर कापू पाने के लिए पहले घर में लगे सबमर्सिबल और टंकी में जामा पानी के माध्यम से बाल्टी के जरिये ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि कोई उसके पास आगे जाने की जहमत नहीं उठा पाया। आग के कारण दीवारों का प्लास्टर तक निकल आया। जिस मकान में आग लगी है उस मकान के मालिक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी गृहणी है। उनके दो पुत्र है। जो 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं।