फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी की जंग लड़ रही स्वीटी: दूसरे के खेतों में मजदूरी कर बेटी को इंजीनियर बनाया, आज वही कोमा में

Fri, 06 Jan 2023 04:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jan 2023 04:38 AM IST
विज्ञापन
greater noida three wengineering students met accident one girl sweety in coma daughter of farmer
अस्पताल में भर्ती छात्रा और तीमारदारी में लगे पिता - फोटो : अमर उजाला

नववर्ष मनाने के लिए अल्फा-2 सेक्टर से अलाव के लिए लकड़ियां व अन्य सामान लेकर सेक्टर डेल्टा-1 लौट रही दो छात्राओं और एक छात्र को कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार लेकर चालक फरार हो गया। 31 दिसंबर की रात हुए हादसे में इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी कुमारी, उसकी रूम पार्टनर करसोनी डोंग व छात्र आनगानवा घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वीटी कुमारी के सिर में गंभीर चोट के कारण वह कोमा में चली गई।

greater noida three wengineering students met accident one girl sweety in coma daughter of farmer
अस्पताल में भर्ती स्वीटी - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी करते हैं पिता
दूसरे के खेतों में मजदूरी कर बेटी को इंजीनियर बनाया ग्रेटर नोएडा। छात्रों ने बताया कि स्वीटी के पिता दूसरे के खेत किराए पर लेकर मजदूरी और खेती करते हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत कर बेटी को इंजीनियर बनाया है। स्वीटी अपने माता-पिता का अकेला सहारा है। मंगलवार शाम परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंच गए।
greater noida three wengineering students met accident one girl sweety in coma daughter of farmer
अस्पताल में भर्ती जोनल स्तर की रेसलर इंजीनियरिंग की छात्रा स्वीटी को देखने पहुंचे मददगार छात्र व परिजन - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी, इसके चलते अगले दिन रिपोर्ट दर्ज हुई। स्वीटी के सहपाठी छात्र-छात्रा उसकी मदद कर इलाज करा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी मदद की अपील कर रहे हैं। स्वीटी के कॉलेज जीएनआईओटी प्रबंधन ने भी एक लाख रुपये की मदद की है। वहीं, पुलिस की सात टीमें आरोपियों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

छात्र आशीर्वाद मणि त्रिपाठी ने बताया कि मूल रूप से बिहार के पटना के एक किसान की इकलौती बेटी स्वीटी कुमारी बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह अरुणाचल प्रदेश निवासी करसोनी डोंग के साथ डेल्टा-1 में किराये पर रहती है। 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे दोनों छात्रा अपने साथी मणिपुर निवासी आनगानवा के साथ अल्फा-2 मार्केट में खरीदारी के लिए गईं थीं। सामान खरीदने के बाद वे अल्फा-2 बस स्टॉप से पैदल डेल्टा-1 जा रहे थे। जैसे ही तीनों डेल्टा-1 गोल चक्कर से रोड पार कर मार्डन स्कूल की तरफ बढ़े, तभी एक कार ने तीनों को पीछे से टक्कर मार दी और कार चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
greater noida three wengineering students met accident one girl sweety in coma daughter of farmer
छात्रा स्वीटी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राहगीरों की मदद से तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वीटी कुमारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आसपास से गुजर रहे लोगों ने सफेद रंग की सेंट्रो कार से तीनों को टक्कर मारने की जानकारी दी है। मामले में छात्र शिवम ने बीटा-2 थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

फिर सामने आया बीटा-2 और सूरजपुर थाने का सीमा विवाद
थाने का सीमांकन सही न होने के कारण सीमा विवाद के अक्सर मामले सामने आते हैं। इस हादसे के बाद बीटा-2 थाने और सूरजपुर कोतवाली का सीमा विवाद फिर सामने आया। दअरसल, डेल्टा-1 सेक्टर सूरजपुर कोतवाली में लगता है। लेकिन इसके सामने का मार्ग बीटा-2 थाने में है। सीमा विवाद का खामियाजा पीड़ितों को झेलना पड़ा। क्षेत्र का फैसला होने तक न तो रिपोर्ट लिखी गई और न ही जांच शुरू की गई। लेकिन जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस की सात टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
दूर जाकर गिरी स्वीटी, सिर में गंभीर चोट और एक टांग में पांच फ्रैक्चर

विज्ञापन
greater noida three wengineering students met accident one girl sweety in coma daughter of farmer
स्वीटी और उसके मददगार व परिजन - फोटो : अमर उजाला

राहगीरों ने बताया कि चालक कार लहराकर चला रहा था। इससे उसके नशे में होने की आशंका है। वहीं, कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। टक्कर लगते ही स्वीटी काफी दूर जाकर गिरी। इससे उसके सिर के अलावा एक टांग में पांच और दूसरी में दो फ्रैक्चर हैं। चिकित्सक ने इलाज के लिए दस लाख का खर्च बताया है। इसके चलते करन पांडे, आदर्श प्रताप सिंह, राज श्रीवास्तव आदि सोशल मीडिया पर मदद की अपील कर रहे हैं।

इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। कार की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।-दिनेश कुमार सिंह, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed