फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो पल बहुत याद आएंगे: नोएडा सेक्टर-37 के मकान नंबर 1334 से बिपिन रावत का रहा गहरा संबंध, अभी भी सदमे में लोग

Thu, 09 Dec 2021 09:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Dec 2021 09:29 AM IST
सार

आखिर इस मकान और यहां के लोगों से बिपिन रावत का क्या कनेक्शन है और यह घर सीडीएस रावत को इतना अजीज क्यों था, आगे पढ़ें पूरी स्टोरी...

विज्ञापन
CDS bipin rawat death news his house in noida was beloved to him know his strong bond from here
बिपिन रावत का नोएडा वाला घर - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के गोल्फ कोर्स के सामने सेक्टर-37 के मकान नंबर 1334 में बुधवार शाम को मायूसी थी। लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को याद कर रहा था। सेक्टर के लोग उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण की बात कर रहे थे। साथ ही, सभी एक स्वर से कह रहे थे कि उन्हें घटना पर यकीन ही नहीं हो रहा। आखिर इस मकान और यहां के लोगों से बिपिन रावत का क्या कनेक्शन है और यह घर सीडीएस रावत को इतना अजीज क्यों था, आगे पढ़ें पूरी स्टोरी...

CDS bipin rawat death news his house in noida was beloved to him know his strong bond from here
बिपिन रावत का नोएडा वाला घर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, यह मकान बिपिन रावत के पिता लेफ्टिनेंट लक्ष्मण सिंह रावत ने खरीदा था। बिपिन परिवार के साथ कई साल तक इस घर में रहे थे। अभी यहां कर्नल डॉ. जेपी सिंह (अवकाशप्राप्त) और पत्नी सरोज सिंह रहते हैं। सरोज ने बताया कि चार साल से वे यहां रह रहे हैं। उनके आने से पहले मकान दो वर्ष से खाली था। जनरल रावत के मामा कर्नल परमार से डॉ. जेपी सिंह की अच्छी जान पहचान है। कर्नल परमार के जरिये ही वे लोग यहां रहने लगे थे।

CDS bipin rawat death news his house in noida was beloved to him know his strong bond from here
बिपिन रावत का नोएडा वाला घर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, वर्ष 1984 से सेक्टर में सुरक्षा का काम देख रहे सुपरवाइजर नवल सिंह का कहना है कि साहब के चले जाने से काफी दुख पहुंचा है। रावत साहब का इस घर से बहुत लगाव था। बच्चे भी कई साल तक यहां रहे हैं और पढ़ाई भी नोएडा से की है। करीब चार साल पहले वह इस घर में आए भी थे। फिलहाल, वह परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CDS bipin rawat death news his house in noida was beloved to him know his strong bond from here
बिपिन रावत का नोएडा वाला घर - फोटो : अमर उजाला

पत्नी मधुलिका चार माह पहले आई थीं
सरोज ने बताया कि जनरल रावत की पत्नी मधुलिका चार माह पहले यहां आई थीं। उन्होंने इस दौरान घर में एक कमरा भी बनवाया था। वह कमरे के नवनिर्माण के बाद आने की बात कहकर गई थीं, लेकिन अफसोस की वह अब आ नहीं पाएंगी। सरोज सिंह व सेक्टर के कुछ लोग चार साल पहले उनकी बेटी की शादी में दिल्ली भी गए थे। बुधवार को हादसे की सूचना के बाद डॉ. जेपी सिंह समेत सेक्टर के कई अवकाशप्राप्त सैन्य अधिकारी उनके दिल्ली स्थित आवास गए थे।

विज्ञापन
CDS bipin rawat death news his house in noida was beloved to him know his strong bond from here
बिपिन रावत का नोएडा वाला घर - फोटो : अमर उजाला

विनम्र शख्सियत के धनी थे दंपती
अरुण विहार रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कविता जमील ने बताया कि जनरल साहब का असमय जाना बहुत ही दुख की बात है। दंपती बहुत ही विनम्र थे। दो साल पहले दोनों नोएडा के शहीद स्मारक पर एक कार्यक्रम में भी आए थे और इस दौरान उनकी दोनों से बातचीत हुई थी। उन्होंने सेल्फी भी ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed