फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडाः महिला टीवी एंकर की मौत बनी रहस्य, हादसे पर उठ रहे ये 5 सवाल

Fri, 14 Dec 2018 03:16 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: shubham Updated Fri, 14 Dec 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Tv anchor radhika kaushik dies allegedly by falling off 4th floor 5 question puzzle for police
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला

नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला न्यूज़ एंकर की शुक्रवार तड़के चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शुरुआती जांच के दौरान कई ऐसे सवाल हैं जो पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। जानिए कौन से हैं वो 5 सवाल जो बन रहे पहेली...

Tv anchor radhika kaushik dies allegedly by falling off 4th floor 5 question puzzle for police
radhika kaushik - फोटो : facebook

घटना के समय महिला के फ्लैट में उसके साथ काम करने वाले उसके वरिष्ठ एंकर साथी भी मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस साथी एंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब सवाल ये है कि क्या साथी एंकर का राधिका की मौत में कोई हाथ है क्या। क्या उसने राधिका को धक्का दिया या दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे मजबूर होकर राधिका ने कूदकर जान दे दी।

Tv anchor radhika kaushik dies allegedly by falling off 4th floor 5 question puzzle for police
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी मिली हैं। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 77 में अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसाइटी में एक न्यूज़ चैनल में काम करने वाली महिला एंकर राधिका कौशिक (27) किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थी। शुक्रवार तड़के राधिका की संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस शुरुआती जांच में अनुमान लगा रही है कि राधिका ने शराब के नशे में कूदकर जान दे दी। हालांकि अभी वह कुछ भी साफ-साफ नहीं कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv anchor radhika kaushik dies allegedly by falling off 4th floor 5 question puzzle for police
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के फ्लैट में घटना के समय उसके पुरुष मित्र तथा साथ में ही काम करने वाले वरिष्ठ एंकर राहुल अवस्थी मौजूद थे। पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के परिजन भी जयपुर से नोएडा पहुंच चुके हैं हिरासत में लिए गए एंकर पर शक जता रहे हैं।

विज्ञापन
Tv anchor radhika kaushik dies allegedly by falling off 4th floor 5 question puzzle for police
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतका उसके दोस्त ने एक साथ बैठकर शराब पी, तथा किसी बात पर दोनों में बहस हो गई, जिसकी वजह से उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा या परिस्थिति रही होगी ये अभी साफ नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed