फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी से दिलचस्प मुलाकात के बाद अभिजीत बनर्जी ने की प्रेस कांफ्रेंस, विवादों पर कहा 'नो कमेंट्स'

Wed, 23 Oct 2019 10:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Oct 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Nobel prize winner abhijit banerjee meets pm modi then press conference skip controversial question
Abhijit Banerjee - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई मुलाकात में पीएम मोदी और अभिजीत के बीच अर्थव्यवस्था, रोजगार, जीडीपी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के साथ अच्छी मुलाकात हुई। मानव विकास के प्रति उनका जुनून साफ दिखाई देता है। हमने विभिन्न विषयों पर एक स्वस्थ और व्यापक बातचीत की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। जानिए पीएम से मिलने के बाद अभिजीत बनर्जी ने किन मुद्दों पर पत्रकारों से बात की और किन पर साफ-साफ बचकर निकल गए....

Nobel prize winner abhijit banerjee meets pm modi then press conference skip controversial question
Abhijit Banerjee - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पीएम से मुलाकात के बाद मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में प्रोफेसर अभिजीत ने कहा, पीएम ने मुझे मिलने के लिए काफी वक्त दिया। उन्होंने मुझे भारत के बारे में अपने सोचने के तरीके से अवगत कराया। यह एक अलग किस्म का अनुभव था, क्योंकि नीति और उसके पीछे की सोच के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने मुझे बताया कि वह शासन व्यवस्था को किस तरह से देखते हैं।

Nobel prize winner abhijit banerjee meets pm modi then press conference skip controversial question
Abhijit Banerjee - फोटो : अमर उजाला

पीएम ने मुझे बताया कि वे नौकरशाही में किस तरह से बदलाव लाना चाहते हैं, ताकि उसे ज्यादा जवाबदेह और जमीनी हकीकत से रूबरू होने लायक बनाया जा सके। हाल ही में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें वामपंथी विचारधारा की तरफ झुकाव रखने वाला करार देते हुए कहा था कि बनर्जी ने न्याय योजना के बड़े गुण गाए, लेकिन देश की जनता ने उनकी सोच को पूरी तरह खारिज कर दिया। इसके बाद बनर्जी ने एक टीवी चैनल से कहा था कि गोयल मेरे प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nobel prize winner abhijit banerjee meets pm modi then press conference skip controversial question
Abhijit Banerjee - फोटो : अमर उजाला
भारत में ऐसी नौकरशाही हो, जो जमीनी हकीकत से वाकिफ हो: बनर्जी
बनर्जी ने कहा, मुझे लगता है कि यह भारत के लिए काफी अहम है कि उसे ऐसी नौकरशाही मिले जो जमीनी हकीकत से वाकिफ हो और जमीन पर आधारित जिंदगी को देखते हुए अपनी जवाबदेही तय कर सके। इसके बिना हमें एक ऐसी सरकार मिलती है, जिसकी कोई जवाबदेही नहीं होती। मुलाकात का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री जी का शुक्रिया।
विज्ञापन
Nobel prize winner abhijit banerjee meets pm modi then press conference skip controversial question
Abhijit Banerjee - फोटो : पीटीआई

अभिजीत बोले, मुझे समझ में आ रहा है मीडिया क्या कहलवाना चाहता है
अभिजीत ने मुलाकात के बाद इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थित एनेक्सी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पीएम मोदी ने बातचीत की शुरुआत एक मजाक के साथ की कि कैसे मीडिया मुझे (अभिजीत को) मोदी विरोधी बातें करने लिए उकसाएगा। अभिजीत ने कहा कि प्रधानमंत्री टीवी देखते हैं और उनकी हर चीज पर नजर रहती है, वह मीडिया वालों को देख रहे हैं। उन्हें पता है कि आप लोग क्या करने की कोशिश में हैं। अभिजीत से किसी पत्रकार ने देश की आर्थिक सुस्ती के हालात पर उनके बयान के बाद हुई पीएम से मुलाकात पर टिप्पणी करने को कहा। इस पर अभिजीत ने इशारों-इशारों में कहा कि उन्हें सब समझ आ रहा है कि मीडिया उनसे क्या कहलवाना चाहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed