ईद की सुबह गांव के लोग सफेद कुर्ता पायजामा पहन नमाज अदा कर रहे थे। वैसे तो आज पूरे देश ईद मना रहा है लेकिन बल्लभगढ़ के के गांव खंदावली में आज ईद कुछ अलग ढंग से मनाई गई। खुशियों के इस त्योहार पर इस गांव के लोगों ने अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की, जिसकी वजह थी उनकी नाराजगी। अब आप सोच रहे होंगे कि पूरा का पूरा गांव इस खुशी के मौके पर किस बात से नाराज है।
2 of 7
eid in junaid village
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चार दिन बीत जाने के बावजूद जुनैद के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वही जुनैद जिसे ट्रेन में पीट-पीटकर मार दिया गया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने ईद के मौके पर काली पट्टियां बांधकर नमाज अदा की।
3 of 7
eid in junaid village
- फोटो : अमर उजाला
इस गांव में पसरे मातम को देख लें तो लगता ही नहीं कि आज एक माह तक चले रमजान के बाद आने वाला ईद का त्योहार है। जहां गांववाले एक भी आरोपी न पकड़े जाने से नाराज हैं वहीं उसकी मां रह-रहकर बेसुध हो जाती है।
4 of 7
eid in junaid village
- फोटो : हिंदुस्तान टाइम्स
जब आज गांव के मर्द नमाज अदा करने चले गए तो गांव की औरतें जुनैद के घर इकट्ठा हुईं ताकि वो उसकी मां का ख्याल रख सकें। उन्होंने पिछले दो दिनों से कपड़े नहीं बदले हैं और कुछ खाया भी नहीं है। जब औरतों ने उनसे कहा कि कम से कम नमाज तो पढ़ लें तो उन्होंने इंकार कर दिया।
5 of 7
बेसुध पड़ी जुनैद की मां
- फोटो : अमर उजाला
जुनैद की आंटी ने बताया कि पिछले 60 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब हमने ईद पर नए कपड़े नहीं पहने, चूड़ियां नहीं खरीदीं और बिरयानी नहीं बनाई है। मैंने सुबह उठकर कुछ मीठा बनाना चाहा लेकिन इस खयाल से ही नहीं बना पाई कि अब जुनैद हमारे बीच नहीं है।