{"_id":"5e35a8828ebc3e4b396364e5","slug":"nirbhaya-convicts-did-not-sleep-properly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों की उड़ी नींद, ठीक से नहीं खाया खाना, रात को सेल में करते रहे चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषियों की उड़ी नींद, ठीक से नहीं खाया खाना, रात को सेल में करते रहे चहलकदमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तिहाड़ की जेल नंबर तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद निर्भया से दरिंदगी के चारों दोषियों की नींद उड़ गई है। शुक्रवार रात ये सभी काफी बेचैन दिखे और सेल में चहलकदमी करते रहे। जेल सूत्रों की मानें तो दोषियों को अहसास हो गया है कि कानूनी तिकड़म के बावजूद उनकी जिंदगी अब ज्यादा दिनों की नहीं रह गई है।
2 of 5
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
चारों दोषियों को शनिवार को फांसी पर लटकाने के लिए डेथ वारंट था। शुक्रवार को जेल प्रशासन ने दोषी विनय को छोड़कर बाकी तीन को फांसी दिए जाने को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका लगा दी थी। इससे तीनों के होश उड़े हुए थे।
3 of 5
निर्भया के दोषी
- फोटो : Amar Ujala
जेल सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही सभी दोषी बेचैन थे। शुक्रवार को ही जेल प्रशासन ने पवन और मुकेश के परिवार वालों को अंतिम मुलाकात की बात कहकर बुला लिया था। विनय के परिवारवाले भी आए थे। सभी दोषी अपने परिवारों से उसी तरह मिले, जैसे उनकी अंतिम मुलाकात हो। परिवार के सभी सदस्य दोषियों को गले लगाकर रो रहे थे। उधर, अक्षय के परिवार से बिहार से कोई नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम फांसी पर रोक लगाने के आदेश की जानकारी मिलने पर भी दोषियों के चेहरे के हाव-भाव में कोई अंतर नहीं दिखा। रात में चारों ने ठीक से खाना भी नहीं खाया। मौत का खौफ उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उन्हें भी इस बात का अहसास हो गया है कि अब ज्यादा दिन तक वे कानूनी तिकड़म के सहारे नहीं बच सकते।
विज्ञापन
5 of 5
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दोषी अक्षय ने भी राष्ट्रपति को भेजी दया याचिका
विनय की दया याचिका खारिज होने के बाद निर्भया के एक अन्य दोषी अक्षय ने भी राष्ट्रपति के पास दया याचिका लगाकर सजा कम करने की गुहार लगाई है। बुधवार को विनय ने राष्ट्रपति के पास याचिका भेजी थी। इसमें उसने लिखा था कि वह अब जीना चाहता है। शनिवार को राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका खारिज कर दी। इसके बाद जेल प्रशासन एक बार फिर पटियाला हाउस अदालत में दोषियों की फांसी की तारीख के लिए गुहार लगाई। इसी बीच, अक्षय की ओर से दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेज दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।