फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोषियों को फांसी होते अपनी आंखों से देखना चाहते हैं निर्भया के माता-पिता, पत्र लिख मांगेंगे इजाजत

Mon, 16 Dec 2019 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Dec 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case her mother father want to see hanging of 4 convicts in jail will write letter
- फोटो : अमर उजाला

निर्भया के माता पिता दोषियों के फांसी दिए जाने के समय जेल में मौजूद रहना चाहते हैं। निर्भया के पिता ने बताया कि उन्हें जेल के नियमों के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन वह प्रशासन से अनुरोध करना चाहेंगे कि उनकी आंखों के सामने ही बेटी के साथ हैवानियत करने वालों को फांसी पर लटकाया जाए। 

nirbhaya case her mother father want to see hanging of 4 convicts in jail will write letter

अपनी इस मांग को लेकर निर्भया के माता-पिता जल्द ही जेल प्रशासन को एक चिट्ठी लिखेंगे। निर्भया के पिता ने कहा कि सात साल बीत गए और उनकी बेटी के गुनहगार अभी जिंदा है। उन्हें उस वक्त काफी दुख होता है जब बेटी के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए उन्हें गुहार लगानी पड़ती है।

nirbhaya case her mother father want to see hanging of 4 convicts in jail will write letter
- फोटो : Social Media

सात साल तक निर्भया के गुनाहगारों को फांसी नहीं होने से हर उस मां-बाप को चिंता हो रही है जिनके घर में बेटी है। उन्होंने कहा कि बेटी के गुनाहगारों को फांसी दे दी गई होती तो आज महिलाओं पर बुरी नजर रखने से डरते।

विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case her mother father want to see hanging of 4 convicts in jail will write letter
इसी बस में हुई थी हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

दोषी लगातार कानूनी दांव पेंच का इस्तेमाल कर अपने को बचाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन जल्द ही इसपर फैसला आ जाएगा और उन्हें उम्मीद है कि हमारी बेटी को न्याय मिल पाएगा। 

विज्ञापन
nirbhaya case her mother father want to see hanging of 4 convicts in jail will write letter
- फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया के दोषियों के अंगदान को लेकर एक संस्था ने मिलने की इच्छा जताई
सामाजिक सेवा से जुड़ी एक संस्था ने तिहाड़ जेल को पत्र लिखकर दोषियों से मिलने की इच्छा जताई है। मिलने का मकसद दोषियों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करना है। संस्था का मानना है कि दोषियों द्वारा किए गए कृत्य की सजा उन्हें मिलनी चाहिए, लेकिन उनके पास कुछ अच्छा करने का अंतिम मौका है और ऐसे में दोषी अंगदान कर कई जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed