फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया की मां की साड़ी पकड़ फूट-फूटकर रोने लगी इस दोषी की मां, बोलीं- मेरे बेटे को...

Wed, 08 Jan 2020 02:26 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 08 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case culprit Mukesh mother meets Asha Devi in Patiyala house courtroom
निर्भया की मां - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया के दोषियों के नाम से मंगलवार को पटियासा हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट जारी कर दिया। वारंट में 22 जनवरी को सुबह सात बजे चारों की फांसी निर्धारित की गई है। डेथ वारंट जारी होते ही जहां निर्भया के परिजनों, दोस्तों और वकील के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं दूसरी ओर दोषियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें मौत के खौफ में बदल गईं। 

Nirbhaya case culprit Mukesh mother meets Asha Devi in Patiyala house courtroom
कोर्ट में पेश किए गए चारों दोषी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार दोपहर 3:54 बजे जैसे ही अदालत की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, दोषी मुकेश की मां रोते हुए पहुंची और आंखें भरकर बेटे के लिए दया की गुहार लगाने लगी। मुकेश की मां कोर्ट रूम में निर्भया की मां के पास गईं और उनकी साड़ी के कोने को पकड़ कर बिल्कुल भीख मांगने के अंदाज में बोलने लगीं कि मेरे बेटे को माफ कर दो, मैं उसकी जिंदगी की भीख मांगती हूं...। 

Nirbhaya case culprit Mukesh mother meets Asha Devi in Patiyala house courtroom
निर्भया की मां और वकील - फोटो : अमर उजाला

इसपर निर्भया की मां की आंखों में भी आंसू आ गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि "वो मेरी भी बेटी थी... उसके साथ जो हैवानियत हुई, मैं कैसे भूल जाऊं...? मैं इंसाफ के लिए सात साल से इंतज़ार कर रही हूं।" इनसब के बीच कोर्ट के शोर से नाराज होकर जज ने शांति बनाए रखने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case culprit Mukesh mother meets Asha Devi in Patiyala house courtroom
डेथ वारंट - फोटो : अमर उजाला

दोषियों को 04:07 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। जज ने 4:33 बजे मीडिया को वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम से बाहर किया, जिसके बाद डेथ वारंट जारी कर दिया गया। वहीं मुकेश और विनय के वकील एपी सिंह ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
Nirbhaya case culprit Mukesh mother meets Asha Devi in Patiyala house courtroom
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media

निर्भया के पिता ने कहा कि मेरे लिए यह त्योहार सा दिन है। दिल करता है सबके साथ खुशियां बांटना शुरू कर दूं। 16 दिसंबर 2012 से अबतक हम हर दिन तिल-तिलकर मरे हैं। बेटी के आखिरी लफ्ज हर रोज कानों में गूंजते थे। वहीं निर्भया की मां ने कहा कि सात साल के बाद आखिर बेटी को इंसाफ मिल गया। अब मौत भी आ जाए तो गम नहीं। हम बेटी को बता सकेंगे कि उसके गुनहगारों को सजा मिल गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed