फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषियों के लिए फांसी का चबूतरा तैयार, पढ़िए क्या चल रहा है तिहाड़ के अंदर

Tue, 10 Dec 2019 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 10 Dec 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case convicts execution platform ready in tihar jail admin unaware of mercy plea rejection
- फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। न सिर्फ फंदे के लिए आदेश दे दिया गया है बल्कि चौथे दोषी पवन को मंडोली जेल से तिहाड़ भी लाया गया है। जानिए क्या चल रही हैं जेल में तैयारियां...


 

Nirbhaya case convicts execution platform ready in tihar jail admin unaware of mercy plea rejection
- फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि निर्भया के दुष्कर्मियों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल के अंदर फांसी का चबूतरा तैयार कर लिया गया है। इन सभी तैयारियों के बीच एक चौंकाने वाली बात ये भी है कि जेल प्रशासन को अभी तक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज होने की कोई जानकारी नहीं है।

Nirbhaya case convicts execution platform ready in tihar jail admin unaware of mercy plea rejection
- फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि तिहाड़ में इन दिनों जहां फांसी दी जानी है उस कक्ष की सफाई चल रही है। ऐसा तभी किया जाता है जब किसी कैदी को फांसी जल्द ही लगने वाली हो। हालांकि इस पर अब भी जेल प्रशासन कुछ भी साफ-साफ कहने से इनकार कर रहा है। जेल सूत्रों का कहना है कि उन्हें अभी तक राष्ट्रपति भवन से कोई पुष्टि नहीं आई है कि दया याचिका खारिज हुई है या नहीं। उनका कहना है कि यह सभी प्रक्रिया जेल मैनुअल के अनुसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case convicts execution platform ready in tihar jail admin unaware of mercy plea rejection
- फोटो : सोशल मीडिया

चारों कैदियों की उड़ी नींद

निर्भया के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाले तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों की नींद उड़ गई है। मीडिया में चल रही फांसी की खबरें दोषियों तक पहुंच रही हैं। हालांकि अभी उन्हें अलग सेल में रखा गया है, लेकिन दिनचर्या के दौरान जब वे दूसरे कैदियों से मिलते हैं, तो कोई न कोई उनके सामने फांसी का जिक्र कर देता है। नतीजा, वे अब घबराने लगे हैं। चारों दोषी ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Nirbhaya case convicts execution platform ready in tihar jail admin unaware of mercy plea rejection

जेल के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जिस सेल में ये दोषी बंद हैं, वहां की जा रही अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था ने भी इन्हें बेचैन कर दिया है। इनके सेल में सीसीटीवी लगाने के अलावा देर रात तक जेलकर्मी भी वहां आते रहते हैं। रात का खाना भी सेल में ही पहुंचाया जा रहा है। इन सबके चलते चारों दोषियों को भी अब यह लगने लगा है कि उन्हें जो खबर मिल रही है, वह सही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed