{"_id":"639c00cd32a20d17c672de01","slug":"nirbhaya-case-10-year-delhi-juvenile-accused-life-after-releasing-from-juvenile-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया केस के 10 साल: वो नाबालिग दोषी जिसका आज तक चेहरा नहीं देख सका देश, ऐसे बिता रहा अपनी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केस के 10 साल: वो नाबालिग दोषी जिसका आज तक चेहरा नहीं देख सका देश, ऐसे बिता रहा अपनी जिंदगी
Fri, 16 Dec 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में आज से ठीक 10 साल पहले निर्भया कांड हुआ था। उस डरावनी घटना को लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। निर्भया कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया गैंगरेप केस को आज 10 साल हो गए हैं। घटना के दोषियों को तीन साल पहले फांसी दी गई थी। निर्भया केस में अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता समेत छह दरिंदे शामिल थे। इसमें से रामसिंह नाम के एक आरोपी ने जेल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि एक नाबालिग को सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था। हालांकि वह नाबालिग कुछ ही महीनों बाद 18 साल का होने वाला था लेकिन कोर्ट ने मौजूदा कानून के आधार पर उसे नाबालिग मानते हुए सजा देने की बजाए सुधार गृह में भेजने का फैसला सुनाया था। निर्भया के दोषियों में से यही एक चेहरा है जिसे आज तक देश ने नहीं देखा है।
Trending Videos
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में दोषी नाबालिग आरोपी अब आजाद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो आज क्या है और कहां है। कुछ दिन सुधार गृह में रहने के बाद दिसंबर 2016 में उसे मुक्त कर दिया गया।
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया मामले में दोषी नाबालिग दक्षिण भारत में कहीं कुक का काम कर रहा है। एक एनजीओ के अधिकारी के अनुसार, वह एक नए रूप में आ चुका है और यहां तक कि उसने एक नया नाम भी रख लिया है। उसने दिल्ली में प्रेक्षणगृह में खाना बनाने का काम सीखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारी ने कहा कि हमने उसे राजधानी से बहुत दूर भेज दिया, जिससे कि लोग उसका पता न लगा सकें और वह एक नई जिंदगी शुरू कर सके। नाम जाहिर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि वह दक्षिण भारत में कही कुक का काम कर रहा है। उसका नियोक्ता उसके वास्तविक नाम के बारे में नहीं जानता और वह उसकी पिछली जिंदगी से भी अवगत नहीं है।
विज्ञापन
निर्भया के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने कहा कि हम उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते रहते हैं जिससे कि वह किसी की नजर में न आ सके। मालूम हो कि घटना के समय नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म में शामिल था। खबरों के अनुसार निर्भया के साथ सबसे अधिक क्रूरता इसी नाबालिग ने की थी। एनजीओ अधिकारी ने बताया कि उस समय नाबालिग रहा आरोपी बस ड्राइवर राम सिंह के लिए काम करता था।