फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोटी कटने के मामले में अब सामने आया एक नया एंगल, अपवाद ने भी तोड़ा दम 

Wed, 09 Aug 2017 02:40 PM IST
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 09 Aug 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
new angle came in braid chopping case in greater noida

चोटी कटने की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत है और शहर में भी नए मामले सामने आने लगे हैं। इसी दहशत के चलते लोग गांवों में टोने-टोटके करने को विवश हुए हैं, कहीं पर नींबू मिर्च दरवाजों पर टांगी जा रही है, तो कहीं हल्दी के ठप्पे लगाए जा रहे हैं।

new angle came in braid chopping case in greater noida

कुछ ग्रामीण बिल्ली और साये को घरों में आने से रोकने के लिए लाठी-डंडे लेकर रात में पहरा देने को विवश हो गए हैं। वहीं, सोशल साइट्स खास तौर पर फेसबुक व व्हाट्सएप पर भी चोटियों की सुरक्षा संबंधित हास्यासपद पोस्ट की जा रही हैं।

new angle came in braid chopping case in greater noida

राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अब तक महिला व किशोरियों की चोटी कटने के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इससे पूरे उत्तर भारत में चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
new angle came in braid chopping case in greater noida

चार राज्यों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी चोटी कटने की गुत्थी को नहीं सुलझा पा रहे हैं। यही कारण है कि चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला थमने के बजाय बढ़ रहा है। जेवर क्षेत्र के गांव में चोटी कटने की घटना के बाद महिलाओं के टोना-टोटका करने व पुरुषों के पहरा देने की घटना सामने आई।

विज्ञापन
new angle came in braid chopping case in greater noida

इससे इन घटनाओं से देहात क्षेत्र में व्याप्त हो रही दहशत सामने आई। वहीं, ग्रेनो के तुगलपुर और फिर अल्फा-1 सेक्टर में चोटी कटने की घटना ने उस अपवाद को भी झुठला दिया। जिसमें कहा जा रहा था कि ये घटनाएं केवल ग्रामीण क्षेत्र में हो रही हैं। दूसरी ओर, सोशल साइट पर भी चोटियों की सुरक्षा के लिए महिलाओं के हेलमेट लगाकर सोने, चोटी में नींबू मिर्च बांधकर रहने व ताला लगाकर खींचे गए फोटो के पोस्ट सामने आए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed