{"_id":"5cc011e9bdec22146325c059","slug":"nd-tiwari-son-rohit-shekhar-wife-arrest-script-was-written-two-days-ago-know-what-is-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित हत्याकांडः दो दिन पहले ही ऐसे तैयार हो गई थी अपूर्वा की गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित हत्याकांडः दो दिन पहले ही ऐसे तैयार हो गई थी अपूर्वा की गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेसी नेता और उत्तराखंड व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (40) की गुत्थी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करीब-करीब सुलझा लिया है। पुलिस ने आज रोहित की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार जरूर किया है लेकिन अपूर्वा की गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट क्राइम ब्रांच दो दिन पहले ही लिख चुका था। पुलिस के दो दिन पहले उठाए गए एक कदम ने दो दिन पहले ही साफ कर दिया था कि पुलिस अपूर्वा की गिरफ्तारी करने वाली है। आगे जानिए क्या है वो कदम जिससे पुलिस के एक्शन का मिल गया था इशारा...
2 of 5
रोहित शेखर की पत्नी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस पिछले तीन दिन से अपूर्वा से पूछताछ कर रही थी और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता होने के नाते उन्हें पता है कि कैसे अपने आप को बचाया जा सकता है। यही वजह है कि वह पुलिस को अपने अलग-अलग बयान से बरगला रही थीं। वह पुलिस की कार्रवाई में ज्यादा मदद भी नहीं कर रही थीं। इस मामले को सुलझाने और अपूर्वा के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हों इसके लिए पुलिस ने एक खास जांच कराई थी, जिसके कारण ही अपूर्वा की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी।
3 of 5
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, रोहित शेखर तिवारी की गर्दन पर हल्के रगड़ के निशान मिले हैं। उसके हाथ पर भी एक निशान था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने रोहित का गलाया दबा कर भी हत्या की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेखर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रोहित की गर्दन पर किसके हाथ के निशान हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को अपूर्वा के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लगेे हैं। जिसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शेखर की मां ने उसकी पत्नी पर लगाया गंभीर आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस का दावा है कि अपू्र्वा अपनी शादी से नाखुश थी इसलिए उसने रोहित का गला घोंटकर हत्या कर दी। अपूर्वा ने अकेले ही रोहित की हत्या की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।