{"_id":"5cc007b0bdec22141454a4c5","slug":"delhi-ncr-temperature-rises-beyond-40-degree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने दिल्ली एनसीआर का हाल किया बेहाल, पारा पहुंचा 40 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने दिल्ली एनसीआर का हाल किया बेहाल, पारा पहुंचा 40 के पार
Wed, 24 Apr 2019 12:22 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चढ़ते पारे के कारण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस मौसम में पारा 40 पार कर गया। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रतीकात्मक तस्वीर
गौरतलब है कि बीते आठ साल में 23 अप्रैल को इतना अधिक अधिकतम तापमान तापमान कभी नहीं रहा है, जबकि पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान सर्वाधिक 42.5 व रिज पर 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले सप्ताह तक पारे में ब्रेक लगने की संभावना नहीं है। ऐसे में एक सप्ताह तक झुलसाने देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
delhi weather
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में रविवार से ही लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को तो सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर आते-आते गर्मी लोगों को झुलसाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की मानें तो इस माह के अंत तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं होगी। 24 अप्रैल व 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : अमर उजाला
25 अप्रैल को गरजने वाले बादल विकसित होने की संभावना विभाग ने जताई है। 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही तेेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान है।
बीते आठ साल का 23 अप्रैल का तापमान
2018 35 डिग्री
2017 39 डिग्री
2016 39 डिग्री
2015 39 डिग्री
2014 36 डिग्री
2013 33 डिग्री
2012 35 डिग्री
2011 37 डिग्री
बीते आठ साल का 23 अप्रैल का तापमान
2018 35 डिग्री
2017 39 डिग्री
2016 39 डिग्री
2015 39 डिग्री
2014 36 डिग्री
2013 33 डिग्री
2012 35 डिग्री
2011 37 डिग्री