आज यानी 2 अप्रैल से नवसंवत्सर 2079 और चैत्र नवरात्रि की शुरू हुई है। यहां बता दें कि चैत्र प्रतिपदा शुक्ल पक्ष से ही हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, पूरे साल न्याय व्यवस्था दुरुस्त रहेगी और लोग प्रगति करेंगे। कोरोना के दो सालों से जो पाबंदियां चली आ रही थीं वह अब देश के अधिकतर हिस्सों से हटा ली गई हैं और इसीलिए इस बार का नवरात्रि भक्तों के लिए बेहद खास है। यही वजह है कि शनिवार सुबह से ही जम्मू से लेकर पटना और दिल्ली से लेकर मुरादाबाद तक देवी मंदिर के बाहर और अंदर भक्तों का रेला दिखाई दे रहा है।
लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है और हजारों की संख्या में मंदिरों के बाहर भीड़ देखी जा सकती है। आगे देखें उत्तर भारत के तमाम शहरों की तस्वीरें कि कैसे भक्तों की भीड़ बिना किसी चिंता के माता के दरबार में दर्शन के लिए जुटी है....
2 of 13
जम्मू के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त
- फोटो : पीटीआई
नवरात्रि का पहला दिन होने के चलते जम्मू के कटड़ा के रियासी में भक्त मंदिर का दर्शन करने पहुंचे।
3 of 13
जम्मू के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त
- फोटो : पीटीआई
रियासी में भक्त बड़ी संख्या में माता का दर्शन करने पहुंचे। यहां लोगों में खासा उत्साह है क्योंकि दो साल बाद दर्शन करने के दौरान कोई बंदिश नहीं है।
4 of 13
पटना में हवन करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
पटना में लोग नवरात्रि का पहला दिन और नए संवत की शुरुआत होने के चलते हवन करते हुए।
5 of 13
मुरादाबाद में भक्तों की भीड़
- फोटो : पीटीआई
मुरादाबाद में एक मंदिर के बाहर की तस्वीर।