24 घंटे पहले देश की राजधानी में ऐसी घटना हुई जिसने दो समुदायों के बीच की दूरियों को बढ़ाने का काम किया। वहीं रविवार को नोएडा में मुस्लिम युवकों ने हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर भाईचारे की मिसाल पेश की। समुदाय के युवकों ने बजरंगबली के भक्तों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की। तेज धूप में गर्मजोशी और उत्साह के साथ शोभा यात्रा में शामिल लोगों को राहत देने का काम किया। उनके इस काम की काफी सराहना की जा रही है।
जहांगीरपुरी हिंसा पर तमाचा हैं ये तस्वीरें: नोएडा में मुस्लिम युवकों ने शोभा यात्रा का ऐसे किया स्वागत, पेश की सौहार्द की मिसाल
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन