फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Muradnagar bjp mla ajitn pal tyagi father rajpal tyagi allege son of tracing him and younger son girish in naresh tyagi murder case his mama

भाजपा विधायक के पिता ने बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, मामा की हत्या से जुड़ा है मामला

Mon, 09 Nov 2020 02:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Muradnagar bjp mla ajitn pal tyagi father rajpal tyagi allege son of tracing him and younger son girish in naresh tyagi murder case his mama
नरेश त्यागी(इनसेट में) हत्याकांड में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी(बाएं) ने बेटे और मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी(दाएं) पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की हत्या से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया है कि उनके विधायक बेटे अजीत पाल और पुलिस उनके बड़े बेटे गिरीश त्यागी को नरेश हत्याकांड में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। 

विज्ञापन


गिरीश अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस व गनर की मांग को लेकर सात अक्तूबर से ही लखनऊ में थे। नौ अक्तूबर को नरेश की हत्या के तीन घंटे बाद पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से निकलते गिरीश त्यागी के पीछे चल रही दूसरी गाड़ी को रोका। 
विज्ञापन


हत्या के दो से तीन घंटे बाद पुलिस का फोटो लेकर पहुंचना दर्शाता है कि गिरीश त्यागी को फंसाने की साजिश रची जा रही है। राजपाल त्यागी ने कहा कि लखनऊ की घटना के बाद अपनी सुरक्षा के लिए गिरीश ने मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया है कि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी नहीं चाहते कि गिरीश त्यागी का परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय हो। 

गिरीश अपनी पत्नी रश्मि और बेटे मोहित को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाना चाहते हैं, इसे लेकर अजीत पाल ने मुझसे कहा था कि अगर वह चुनाव लड़ते हैं तो मैं शहर छोड़कर चला जाऊंगा या विदेश चला जाऊंगा, जिसे मैंने नजरअंदाज कर दिया था। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाए कि उनके सगे साले नरेश त्यागी की हत्या में गिरीश त्यागी को फंसाने की पुलिस के साथ मिलकर साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुरादनगर विधायक ने मेरे और गिरीश के ऊपर यह भी आरोप लगाया कि हम लोगों ने 2017 व 2019 में चुनाव के दौरान उनकी खिलाफत की थी। 

जबकि सच्चाई यह है कि पूरी ताकत और सहयोग के साथ चुनाव लड़वाया। राजपाल त्यागी ने कहा कि किसी गलत अधिकारी, गलत पूंजीपति व अपराधियों से मैंने कभी कोई समझौता नहीं किया। अपने दोनों भाइयों की हत्या होने के बाद मैं पूरी तरह से टूट गया था लेकिन इसी क्षेत्र की जनता ने मुझे प्यार व स्नेह दिया, जिसकी बदौलत छह बार विधायक बना, जिसमें दो बार निर्दलीय विधायक भी चुना गया। 

अब क्षेत्र की जनता को सही बताने के लिए सामने आना पड़ा। वरना जनता सोचेगी कि राजपाल त्यागी तो बड़ा ही गलत आदमी है। अब अगर गिरीश त्यागी या उसके परिवार के साथ कुछ अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन व मुरादनगर विधायक की होगी।

मैं पहले दिन से कह रहा हूं और आज भी उस बात पर कायम हूं कि किसी को भी हत्या के मामले में बिना सबूत नहीं फंसने दूंगा। पुलिस के साथ मेरी यही लड़ाई है। बाकी पिता जी जो आरोप लगा रहे हैं मुझे उस पर कुछ नहीं कहना है। मैं उनके सामने बहुत छोटा हूं। बाकी बात रही राजनीति की तो मेरे लिए परिवार पहले है। परिवार के कहने पर ही राजनीति में आया था। परिवार के लिए राजनीति छोड़ भी दूंगा। - अजित पाल त्यागी, विधायक, मुरादनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed