फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो... इस समय निकलेगा करवाचौथ का चांद

Sat, 07 Oct 2017 07:13 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
moon will appear on this time in karwachauth
karwachauth - फोटो : अमर उजाला

सुहाग और प्रेम के प्रतीक त्योहार करवा चौथ की तैयारियों केलिए शनिवार को इस पर्व को लेकर बाजारों में खूब रौनक रही। मेंहदी लगवाने वालों के पास महिलाओं की देर रात तक भीड़ रही, वहीं सोलह श्रृंगार के सामान के लिए महिलाओं ने देर शाम तक खूब खरीदारी की। करवा चौथ के लिए जरुरी सामान छलनी व लोटा की भी जमकर खरीदारी हुई। राजधानी के सभी प्रमुख बड़े बाजारों में देर रात तक महिलाओं की भीड़ नजर आई।

moon will appear on this time in karwachauth
karwachauth - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के प्रमुख बाजारों में शनिवार को मेंहदी लगवाने में जुटी रही। कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर, कमला नगर, अशोक विहार, सरोजिनी नगर, दिल्ली हाट, पीतमपुरा, जनकपुरी, मॉडल टाउन, पश्चिम विहार, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, प्रंशात विहार, अवंतिका, रोहिणी जैसे बाजारों में महिलाओं ने मुंह मांगे दामों पर अपने सजना के लिए मेंहदी लगवाई। मनपसंद डिजाइन के लिए महिलाओं ने 100 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक खर्च करने में गुरेज नहीं किया। जिसकी जैसी पंसद उसकी मेंहदी भी वैसी और उसके रेट भी वैसे।

moon will appear on this time in karwachauth
karwa chauth - फोटो : अमर उजाला

किसी ने पति के चेहरे की आकृति को तो किसी ने राधा-कृष्ण की आकृति को हाथों में रचवाया। किसी ने हाथ में बेल बनवाने में खासी रुचि दिखाई। शनिवार शाम होते-होते रेट दुगुने होते गए। मेंहदी लगवाने का ऐसा क्रेज था कि उन्हें कतार में खड़े रहना भी मंजूर था। जिसकी जैसी पंसद उसकी मेंहदी भी वैसी और उसकेरेट भी वैसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
moon will appear on this time in karwachauth
karwachauth - फोटो : अमर उजाला

ऐसा ही कुछ हाल पार्लरों का रहा जहां महिलाओं ने अपने सजने संवरने केलिए 500 से 5000 रुपये तक देने में गुरेज नहीं किया। सुबह से देर शाम तक पार्लरों में भी जरुरत से ज्यादा लम्बी कतारें लगीं रहीं। पार्लरों व मेंहदी के रेट बढने केबावजूद महिलाओं ने दिल खोलकर पति महोदय की जेब ढीली की है। पार्लरों ने 500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के स्पेशल करवा चौथ पैकेज दिए। वहीं कहीं जगह 25-30 फीसदी तक डिसकाउंट के ऑफर भी दिए गए। किसी ने परमानेंट हेयर स्टाइल कराया, तो किसी ने परमानेंट नेल आर्ट के लिए पैसे खर्ज करने में कमी नहीं रखी।पार्लरों में ररविर की बुकिंग पहले से ही फुल है।

विज्ञापन
moon will appear on this time in karwachauth
करवाचौथ विशेष

रविवार होने के कारण बहाना नहीं करना पड़ेगा
करवा चौथ पर यह एक संयोग है कि इस बार रविवार पड़ रहा है। ऐसे में कामकाजी महिलाओं को काम से जल्दी आने के लिए बहाना नहीं बनाना पड़ेगा। वहीं पुरुषों के लिए भी राहत की बात यह है कि रविवार के कारण अधिकतर पुरुष घर पर ही होंगे। ऐसे में पति-पत्नी दोनों के लिए इस पर्व को मनाना सहज हो जाएगा। वहीं कामकाजी महिलाएं भी रविवार होने के कारण वे भी खुश है। उन्हें अब काम से छुट्टी लेने या फिर जल्द घर भागने की चिंता नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed