फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा मानसून, आज बारिश के आसार, बुधवार से बढ़ेगा तापमान

Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
monsoon will reach delhi around june 27 rain expected on tuesday
दिल्ली में आज बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है अभी यह नही लग रहा है कि इसकी आगे बढ़ने की प्रगति को रोक सकता है। मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं दिल्ली में अभी मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार से रविवार तक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है।


 

monsoon will reach delhi around june 27 rain expected on tuesday
दिल्ली में दिनभर छाए रहे बादल - फोटो : amar ujala

वहीं, दिल्ली में बीते सप्ताह हुई तीन दिन की बारिश से सोमवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। इस बारिश से 42-44 डिग्री के बीच चल रहा तापमान लुढ़कर 32 डिग्री आ पहुंचा है। वहीं लू के प्रकोप से भी राहत मिली है। अब मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन बुधवार से रविवार तक बारिश के आसार नहीं है। इस कारण तापमान भी बढ़ना शुरू होगा। इस दौरान तापमान 33-37 डिग्री के बीच बना रहेगा।

monsoon will reach delhi around june 27 rain expected on tuesday
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान नौ वर्षों में सबसे कम 30.7 डिग्री दर्ज हुआ था। यह सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। दिल्ली में सबसे अधिक 34.9 डिग्री तापमान पीतमपुरा व नजफगढ़ में दर्ज किया गया। अब मंगलवार को तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और रविवार तक तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon will reach delhi around june 27 rain expected on tuesday
सुहावने मौसम का आनंद उठाते लोग - फोटो : amar ujala
पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। 
अधिकतम तापमान: 32.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23.6 डिग्री सेल्सियस
21 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 22 मिनट
22 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 24 मिनट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed