फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून ने रोकी दिल्ली की रफ्तार: ITO, मिंटो ब्रिज, धौला कुआं समेत कई इलाकों में जाम, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट

Tue, 28 Jul 2026 08:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Jul 2026 08:02 PM IST
सार

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon slows down Delhi Traffic jams in several areas Yellow Alert for rain
दिल्ली के कई इलाकों में जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को सुबह से ही बारिश होने लगी थी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हालांकि, बारिश का दौर सोमवार से जारी हुआ है।

Monsoon slows down Delhi Traffic jams in several areas Yellow Alert for rain
आईटीओ पर जलभराव - फोटो : जी पाल

तापमान में आई गिरावट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम में दो-तीन और अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। यहां बीते 24 घंटे में इसमें 9.1 डिग्री की गिरावट आई। साथ ही, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। इसी तरह पालम में अधिकतम 29.6, लोधी रोड में 29.6, रिज में 28.9 और आया नगर में 29.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सभी स्टेशनों पर तापमान सामान्य से चार से 5.7 डिग्री तक कम रहा।
 

Monsoon slows down Delhi Traffic jams in several areas Yellow Alert for rain
आईटीओ पर जलभराव - फोटो : जी पाल

तीन घंटे में 80 मिमी तक बारिश, पूसा और जनकपुरी सबसे ज्यादा भीगे
आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में दोपहर बाद भारी बारिश हुई। विभाग ने शाम छह बजे जारी तीन घंटे के बारिश आंकड़ों में बताया कि 11:30 बजे से 2:30 बजे के बीच कई इलाकों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस समय अवधि में पूसा में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश हुई। इसके बाद जनकपुरी में 72 मिमी, लोधी रोड में 63.4 मिमी और छतरपुर में 57.5 मिमी पानी गिरा। वहीं, सफदरजंग मानक केंद्र में 57.6 मिमी, आया नगर में 50.1 मिमी और नारायणा में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम में 26 मिमी और रिज में 37.3 मिमी वर्षा हुई। नजफगढ़ में इस दौरान बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon slows down Delhi Traffic jams in several areas Yellow Alert for rain
तेज बारिश के बीच छाता लेकर जाते छात्र - फोटो : जी पाल

छह दिन बारिश के आसार
दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में 29 और 30 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात के समय भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Monsoon slows down Delhi Traffic jams in several areas Yellow Alert for rain
लक्ष्मी नगर में जलभराव से जाम - फोटो : जी पाल

बारिश से दिल्ली की रफ्तार थमी, कई इलाकों में लगा लंबा जाम
बारिश से कई इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव हो गया। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड, धौला कुआं, नारायणा, द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर, नवादा, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, रोहिणी, आजादपुर, पीरागढ़ी और पंजाबी बाग शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed