भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आया है। बता दें कि मोहम्मद शमी के अंकल ने हसीन जहां के बारे में चौंकानेवाले खुलासे किए हैं..
सामने आया मोहम्मद शमी के अंकल का बयान, कहा- हसीन जहां एक नंबर की..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद शमी के अंकल खुर्शीद अहमद ने हसीन जहां पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि हसीन जहां पैसों और प्रापर्टी के पीछे पागल थीं। वो बस यही चाहती थी कि सारी प्रापर्टी उनके नाम कर दी जाए।
She only wished for money,shopped for lakhs every month. We told her we want to sort it out with her & her lawyer but she wanted properties to be purchased on her name immediately.She might have even got rid of Shami, you never know-Md.Shami's uncle Khurshid Ahmed on Shami's wife pic.twitter.com/xVdRNt5SYB
मालूम हो कि हसीन जहां ने कहा था कि मोहम्मद शमी की पाकिस्तान की लड़की अलिश्बा से मुलाकात हुई थी। यह भी बताया गया था कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे लेकिन हसीन जहां इस बात से मुखर गई थीं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था।
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार और भी कई तरह के आरोप लगाए थे। मोहम्मद शमी के अंकल ने कहा,'वह सिर्फ पैसा चाहती थीं, हर महीने लाखों की शॉपिंग करती थीं। हमने हसीन से कहा कि हम उनके वकीलों और उनसे बात करके मामले को हल कर लेंगे, लेकिन वह अपने नाम पर जल्द से जल्द प्रॉपर्टी खरीदना चाहती थीं। यह भी हो सकता था कि वह शमी से जल्द ही अलग भी हो जातीं।'
बता दें कि मोहम्मद शमी का दावा है कि उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर जितने भी आरोप लगाए वो उनके आधे भी साबित नहीं कर सकतीं। मोहम्मद शमी ने कहा,'मेरी वाइफ ने मुझपर जितने भी आरोप लगाए हैं, उनमें से वह आधे भी साबित नहीं कर पाएगी। अब मैं देखना चाहता हूं कि वह आगे क्या करेंगी।'