फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह में कोई साइकिल से तो किसी ने बांधा गमछा, देखिए दिलचस्प तस्वीरें

Fri, 31 May 2019 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 May 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
modi swearing ceremony one mp came from cycle one wear towel on head see interesting photos
pm modi swearing ceremony - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में अपने 58 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इस दौरान देश-विदेश के 6000 मेहमानों से ज्यादा ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान कई सांसद इतने खास अंदाज में राष्ट्रपति भवन पहुंचे कि अखबारों की हेडलाइन बन गए। इसके साथ ही समारोह की भी कई ऐसी खास तस्वीरें सामने आई हैं जो शायद आपने नहीं देखी होंगी। आगे देखें वो तस्वीरें....

modi swearing ceremony one mp came from cycle one wear towel on head see interesting photos
pm modi swearing ceremony - फोटो : पीटीआई

भगवा रंग के मिश्रण संग पारंपरिक भारतीय परिधान और हिंदी भाषा का प्रयोग। ये वह दो बातें थीं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नई एनडीए सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में चार चांद लगा गईं। राष्ट्रपति भवन के विशाल फोरकोर्ट में देशी-विदेशी मेहमानों की मौजूदगी के बीच आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदी में शपथ ग्रहण करने का असर अधिकतर मंत्रियों पर दिखाई दिया।

modi swearing ceremony one mp came from cycle one wear towel on head see interesting photos
- फोटो : पीटीआई

एनडीए सरकार के 58 सदस्यों वाले विशाल मंत्रिमंडल के अधिकतर मंत्रियों ने अपने पीएम की तर्ज पर हिंदी में ही शपथ ग्रहण की, जबकि अन्य मंत्रियों ने अंग्रेजी भाषा में यह काम पूरा किया। संस्कृति से नजदीकी का यह असर पहनावे पर भी दिखाई दिया। जहां महज कुछ ही सांसद शर्ट-पैंट में पहुंचे, वहीं अधिकतर सांसदों ने सफेद कुर्ते-पायजामे और उस पर रंगीन जैकेट या पारंपरिक पहनावे को तरजीह दी। फोटो में दिख रहे सांसद तेलंगाना के सिकंदराबाद के जी किशन रेड्डी हैं। यह सर पर गमछा बांधकर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
modi swearing ceremony one mp came from cycle one wear towel on head see interesting photos
मनसुख मांडवीय साइकिल से पहुंचे - फोटो : पीटीआई
जब मास्टर जी की भूमिका में दिखे राष्ट्रपति, शपथ में गलती कर रहे मंत्रियों से कराया सुधार
राष्ट्रपति भवन में चल रहे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दो बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मास्टर जी की भूमिका में दिखाई दिए। शपथ लेने के दौरान एक बार उन्होंने मनसुख मांडविया और फग्गन सिंह कुलस्ते को टोककर कहा कि मंत्री जी अपने नाम के साथ मैं लगाइए। इनके बाद बिहार से सांसद नित्यानंद राय को बीच में रोककर दोबारा अक्षुण्ण बोलने को कहा, जबकि रतन लाल कटारिया को भी शपथ संबोधन में ‘सभी प्रकार के लोगों’ बोलने की याद दिलाई।
विज्ञापन
modi swearing ceremony one mp came from cycle one wear towel on head see interesting photos
pm modi swearing ceremony - फोटो : पीटीआई
मनसुख मांडवीय साइकिल से शपथ लेने पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed