प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार 2.0 के मंत्रियों ने गुरुवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस भव्य आयोजन में कुल 58 मंत्रियों ने शपथ लिया। लेकिन एक मंत्री जो पूरे शो में लाइम लाइट में रहे वह थे 56वें नंबर पर शपथ लेने वाले बालासोर से सांसद प्रताप चंद्र सारंगी। उन्हें 'ओडिशा का मोदी' भी कहा जाता है। शपथ समारोह के दौरान उनके लिए सबसे ज्यादा तालियां बजीं। वह भाजपा के ऐसे सांसद हैं जिनका जलवा सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रपति भवन तक रहा।
उनके बारे में कई खास बातें हम आपको अपनी पिछली स्टोरी में बता चुके हैं लेकिन अपनी शादी और ब्रम्हचर्य को लेकर उन्होंने जो कहा वह काफी दिलचस्प है। आगे जानिए उन्होंने ऐसा क्या कहा जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में हैं...
2 of 5
pm modi swearing ceremony
- फोटो : अमर उजाला
ओडिशा के बालासोर से पहली बार सांसद बने प्रताप चंद्र सारंगी बेहद ही सादा जीवन जीते हैं। वह अपनी लाइफस्टाइल के लिए, अपने सादा जीवन और काम के लिए अकसर ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहते हैं। लंबी दाढ़ी और साधारण से कुर्ते पजामे में शपथ लेते सारंगी की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही उनका वो इंटरव्यू भी काफी वायरल हो रहा है जो उन्होंने ओडिशा के ही एक क्षेत्रीय समाचार चैनल को दिया था। इसमें उन्होंने अपने अविवाहित होने की बात तो कबूल की थी लेकिन...
3 of 5
pratap chandra sarangi
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जब चैनल ने उनसे पूछा कि आप अविवाहित हैं या फिर ब्रह्मचारी? तब उन्होंने बिना किसी लागलपेट के बड़ी ही साफगोई से कहा था कि मैं अविवाहित जरूर हूं लेकिन ब्रह्मचारी नहीं हूं। उन्हें फकीर भी कहा जाता है। सारंगी अब भी साइकिल से चलते हैं। उनके सादगी का अंदाजा उनके हलफनामे से ही लगाया जा सकता है।
4 of 5
pratap chandra sarangi
- फोटो : पीटीआई
प्रताप चंद्र सारंगी के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 1.5 लाख की चल संपत्ति है और 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी आय का स्रोत पेंशन और खेती बाड़ी है। सारंगी के खिलाफ 7 आपराधिक मामले चल रहे हैं।
5 of 5
pm modi swearing ceremony
- फोटो : पीटीआई
भाजपा के टिकट पर ओडिशा के बालासोर संसदीय सीट से करोड़पति उम्मीदवार को हराने वाले सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के मंत्री पद की शपथ लेने पर सबसे ज्यादा तालियां बजीं। प्रताप चंद्र सारंगी को लोग ‘ओडिशा का मोदी’ बुलाते हैं। उनकी जिंदगी और उनकी जीवनशैली की तुलना लोग पीएम मोदी से करते हैं।