फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्या हत्या मामले में नया खुलासा: अभिजीत की राजदार थी मॉडल, जो हत्या की वजह बनी, आरोपी ने सुनाया पूरा किस्सा

Wed, 03 Jan 2024 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Model Divya Pahuja had obscene photos of Abhijeet Singh
divya pahuja murder case - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के आरोपी अभिजीत सिंह समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील फोटो दिव्या पाहुजा के पास थीं, जिन्हें लेकर वह अभिजीत को ब्लैकमेल करती थी। इस कारण अभिजीत ने उसकी हत्या की साजिश रची और होटल में ले जाकर उसे गोली मार दी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Model Divya Pahuja had obscene photos of Abhijeet Singh
divya pahuja murder case - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को थाना सेक्टर-14 को सूचना मिली थी कि होटल सिटी प्वाइंट में किसी महिला की हत्या कर दी गई है। सेक्टर-14 थाना पुलिस की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि होटल में बलदेव नगर निवासी दिव्या की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए कहीं बाहर ले जाया गया है। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

Model Divya Pahuja had obscene photos of Abhijeet Singh
divya pahuja murder case - फोटो : सोशल मीडिया

अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित कुल तीन आरोपियों को गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान मॉडल टाउन निवासी अभिजीत सिंह, नेपाल निवासी हेमराज और ओमप्रकाश निवासी जलपाईगुडी पश्चिम-बंगाल के रूप में हुई। डीसीपी पश्चिम भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बुधवार को बताया कि दिव्या पाहुजा की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे इस घटनाक्रम से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Model Divya Pahuja had obscene photos of Abhijeet Singh
divya pahuja murder case - फोटो : सोशल मीडिया

अश्लील फोटो दिखाकर पैसे मांगती थी 
आरोपी अभिजीत ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि होटल सिटी प्वाइंट उसी का है, जिसे आरोपी ने लीज पर दे रखा है। दिव्या पाहुजा के पास आरोपी अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील तस्वीरें थी, जिन तस्वीरों के कारण दिव्या पाहुजा आरोपी अभिजीत को ब्लैकमेल करती थी। अभिजीत सिंह से खर्चे के लिए रुपये अक्सर लेती रहती थी ओर अब मोटी रकम ऐठना चाहती थी। दो जनवरी को होटल सिटी प्वाइंट में आरोपी अभिजीत सिंह, दिव्या पाहुजा के साथ पहुंचा और उसके फोन से अश्लील फोटो डिलीट करने चाहे, लेकिन दिव्या ने फोन का पासवर्ड नहीं बताया। इसी से नाराज होकर उसने दिव्या को गोली मार दी।

विज्ञापन
Model Divya Pahuja had obscene photos of Abhijeet Singh
divya pahuja murder case - फोटो : सोशल मीडिया

होटल स्टाफ के साथ कार में रखा शव
आरोपी अभिजीत ने बताया कि दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने होटल में साफ-सफाई व रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश के साथ मिलकर उसके शव को अपनी बीएमडब्ल्यू कार में रखवाया। इस काम को करने के लिए आरोपी ने दोनों कर्मचारियों को लाखों रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी अभिजीत ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार उनको दे दी। पुलिस अब आरोपी के उन दो साथियों की तलाश कर रही है, जोकि कार में शव रखकर उसे ठिकाने लगाने के लिए लेकर गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed