फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़कों पर घूमने वाले रोमियो को तो पकड़ रहे लेकिन 'फोन रोमियो' का क्या करेगी पुलिस

Sun, 26 Mar 2017 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Sun, 26 Mar 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
mobile romeos rapidly increasing in india, 700 cases are reported daily
phone romeo - फोटो : Getty Image

जबसे यूपी में योगी सरकार आई है सड़क पर घूमने वाले रोम‌ियों की शामत आ गई है। पु‌ल‌िस जगह-जगह से लड़क‌ियों पर बुरी नजर रखने वाले मनचलों को पकड़ रही है। इसके ल‌िए बकायदा 'एंटी रोम‌ियो दस्ता' बनाया गया है। लेक‌िन ‌इन सब के बीच मनचलों का एक ऐसा भी वर्ग है जो सड़कों पर नहीं फोन पर सक्र‌िय है। ये गर्लफ्रेंड पाने के ल‌िए इतने उतावले होते हैं क‌ि फोन उठाकर किसी भी नंबर पर कॉल कर लड़कियों की तलाश शुरु कर देते हैं। ‌इनसे लड़क‌ियां ज्यादा परेशान हैं।

mobile romeos rapidly increasing in india, 700 cases are reported daily
phone romeo - फोटो : अमर उजाला

गर्लफ्रेंड वाले ऐसे ही लोग जो फोन पर रैंडम नंबर्स लगाकर अपने लिए प्रेमिका की तलाश करते हैं उन्हें 'फोन रोमियो' कहा जाता है। ऐसे रोमियो की तादाद इन दिनों तेजी से भारत में बढ़ रही है। इनकी प्रत‌िद‌िन 700 श‌िकायतें यूपी पुल‌िस को म‌िलती हैं।

mobile romeos rapidly increasing in india, 700 cases are reported daily
phone romeo - फोटो : सोशल मीड‌िया

ऐसे फोन रोमियो से निपटने के लिए तो लखनऊ की पुलिस ने एक स्पेशल सेल भी बनाया है, जिनपर ऐसे रोमियो की शिकायत की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
mobile romeos rapidly increasing in india, 700 cases are reported daily
phone romeo - फोटो : सोशल मीड‌िया

हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के अनुसार प्रेमसागर (24) नाम के ऐसे ही फोन रोमियो को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके पास से 8 अलग सिम मिले जिससे 500 से ज्यादा महिलाओं को एक दिन में कॉल किया जाता था। पुलिस का उसके बारे में कहना था कि ऐसी हरकत करने वाले प्रेमसागर को देखकर आप कह भी नहीं सकते कि वो लड़कियों से बात भी कर सकता है।

विज्ञापन
mobile romeos rapidly increasing in india, 700 cases are reported daily
phone romeo - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ के दौरान प्रेमसागर ने पुलिस को बताया कि 'मेरा कोई नहीं है। आप जिससे प्यार करते हैं वो कहीं दूर होगा। उस तक आपको कैसे भी पहुंचना ही है। और जब आप उस तक पहुंच जाते हैं तो आप दूसरों को देखना बंद कर देते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed